Move to Jagran APP

वर्षा के मौसम में आंख में हो सकता है संक्रमण, रहें सचेत

- आंख का पावर कम होने से भी होता है सिर दर्द - वाहन चलाते समय हेलमेट या चश्मा जरूर पहनें - आंखों को हमेशा पलक बंद कर साफ पानी से धोएं

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 02:34 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 02:34 AM (IST)
वर्षा के मौसम में आंख में हो सकता है संक्रमण, रहें सचेत
वर्षा के मौसम में आंख में हो सकता है संक्रमण, रहें सचेत

- आंख का पावर कम होने से भी होता है सिर दर्द

loksabha election banner

- वाहन चलाते समय हेलमेट या चश्मा जरूर पहनें

- आंखों को हमेशा पलक बंद कर साफ पानी से धोएं

-----------------------

रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. विकास कुमार पांडेय पाठकों से मुखातिब हुए। उन्होंने फोन के माध्यम से पाठकों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि सामान्यत: 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की आंखों की रोशनी में कमी आने लगती है। दूर या नजदीक की वस्तु धुंधली दिखाई देती है। सिर में दर्द होने लगता है। इसलिए अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखों की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में वैक्टीरिया का संक्रमण होना सामान्य बात है। आंखों में जलन, आंख लाल होना, पानी गिरना इसके लक्षण हैं। इसमें चिता करने की जरूरत नहीं है। दो से तीन दिनों में दवा से ठीक हो जाता है। आंखों में चोट नहीं लगे इसका हमेशा ध्यान रखना चाहिए। वाहन चलाते समय हेलमेट या चश्मा जरूर पहनें अन्यथा उड़ते कणों के आंखों में लगने से कोर्निया में चोट लगने का खतरा रहता है। अगर आंखों को धोना हो तो साफ पानी से पर पलक को बंद धोएं।

------------------------

प्रश्न : दो वर्ष पहले आंख का आपरेशन करवाया था। अभी आंख से पानी गिरता है।

- गणेश प्रसाद साह, अलीगंज

हो सकता है आंसू की थैली जाम हो गई हो। जाम रहने से पानी गिरता है, अस्पताल में इलाज करवा लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 22 वर्ष है। पास की वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देती। सिर में दर्द होता है। पिछले दो वर्षों से ऐसा हो रहा है।

- सरुप कुमार, मडवा

आंख की जांच करवा लें। रोशनी कम होने की वजह से सिर में दर्द होता है।

प्रश्न : तीन-चार दिनों से आंख से पानी गिर रहा है। दर्द भी होता है।

- तारिक हुसैन, हुसैनाबाद

हो सकता है आंख में कण चला गया हो। साफ पानी से आंख में छींटा मारने से कण निकल जाएगा। एलर्जी भी हो सकती है।

प्रश्न : 20 दिनों से आंख में जलन और लाली है। दूर की वस्तु दिखाई नहीं देती।

- सुप्रिया, भागलपुर

जांच करवा लें। हो सकता है पावर का चश्मा पहनना पड़े।

प्रश्न : मेरी उम्र 60 वर्ष है। अब दि खाई कम देता है।

- अशोक कुमार, सिकंदरपुर

- ज्यादा उम्र होने की वजह से आंखों की रेशनी कम होने लगती है। मोतियाबिद भी हो सकता है। जांच करवा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.