Move to Jagran APP

Holi 2021 : थोड़ी सी सावधानी बढ़ा देगी होली का मजा... तेल लगाकर खेले रंग, इस तरह से तैयार करें होममेड कलर

Holi 2021 आज होली है। लेकिन रंग खेलने से पहले आप कुछ बातों पर ध्यान दें। होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर तेल का आवरण चढ़ा लें। स्किन फ्रेंडली चीजों से रंग छुड़ाएं। इससे रंग का बुरा प्रभाव चेहरे और त्वचा पर नहीं पड़ेगा।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 01:08 PM (IST)
Holi 2021 : थोड़ी सी सावधानी बढ़ा देगी होली का मजा... तेल लगाकर खेले रंग, इस तरह से तैयार करें होममेड कलर
Holi 2021 : आज होली है। लेकिन रंग खेलने से पहले आप कुछ बातों पर ध्यान दें।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Holi 2021 : रंगों के त्योहार में यदि हम थोड़ी सावधानी बरतें तो रंग खेलने का मजा काफी बढ़ जाएगा। नुकसान भी नहीं होगा। होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर तेल का आवरण चढ़ा लें। स्किन फ्रेंडली चीजों से रंग छुड़ाएं। इससे रंग का बुरा प्रभाव चेहरे और त्वचा पर नहीं पड़ेगा।

prime article banner

कृषि विज्ञान केंद्र सबौर की गृह विज्ञानी अनिता कुमारी ने बताया कि ऑलिव आयल, नारियल तेल, सरसों तेल या किसी अच्छी कंपनी की क्रीम का लेप पूरे शरीर पर लगा लें। इसके बाद रंग खेलने का मजा लें। शरीर के किसी भाग पर रंग लगे कोई समस्या नहीं होगी। रंग खेलने के बाद दही- बेसन या आटे की मोटी गीली लेप बनाएं और उसे त्वचा पर धीरे-धीरे दो-तीन बार लगाएं। इससे त्वचा बहुत हद तक साफ हो जाएगा। इसके बाद भी अगर थोड़ा-बहुत रंग रह जाए तो जोर जबरदस्ती नहीं करें। दूसरे तीसरे दिन फिर नहाने के समय उस लेप का प्रयोग कर रंग छुड़ाएं। उन्होंने बताया कि पलाश के फूलों से बनी होममेड रंग खेलने का यदि अवसर मिले तो सोना में सुगंध जैसा होगा। क्योंकि स्किन पर यह रंग काफी फायदेमंद है। केमिकलयुक्त रंग का कम से कम उपयोग करने की कोशिश करनी चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए काफी हानीकारक है।

सद्भाव बिगाडऩे वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कारवाई

जागरण संवाददाता, भागलपुर : सद्भाव बिगाडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोसल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यह निर्णय शनिवार को जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में विधि व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। सदस्यों ने सद्भाव बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए उल्लास व सद्भावपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.