Move to Jagran APP

कल से दस दिनों तक भागलपुर हवाई अड्डा से उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर

भागलपुर में गंगा नदी का होगा एरियल लीडर सर्वे। इसके लिए कल से दस दिनों तक हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत देखा जाएगा गंगा नदी के हालात। उन्होंने पालीवार दंडाधिकारी और पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने को कहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 08:18 PM (IST)
कल से दस दिनों तक भागलपुर हवाई अड्डा से उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर
भागलपुर में गंगा नदी उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में कल से लगातार 10 दिनों तक हेलीकॉप्‍टर उड़ान भरेगा। हेलीकॉप्‍टर भागलपुर पहुंच चुका है। जिलाधिकारी ने इसके सुरक्षा के आदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिए हैं। इससे लोगों में उत्‍साह है।

loksabha election banner

जिले के दस किलोमीटर की परिधि में गंगा नदी का एरियल लीडर सर्वे होगा। सर्वे का शनिवार से शुरू हो जाएगा और 29 मार्च तक होगा। इसके लिए दस दिनों तक हवाई अड्डा में हेलीकॉप्टर को रखा जाएगा। सर्वे का काम शुक्रवार से होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में खराबी आ जाने के कारण सर्वे का काम शनिवार से शुरू किया जाएगा। आइआइसी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष एमवीके राव ने डीएम सुब्रत कुमार सेन को सर्वे से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हुए हेलीकॉप्टर के रखने और उसकी सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। प्रत्येक दिन सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम होगा। डीएम ने सदर एसडीओ व डीएसपी को हेलीकॉप्टर की सुरक्षा व्यवस्था करने का आदेश दिया है। उन्होंने पालीवार दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने को कहा है।

पर्यावरणीय आकलन भी होगा

नमामि गंगे के तहत गंगा नदी का सर्वे कर नक्शा तैयार किया जाएगा। सर्वे के दौरान गंगा नदी के लंबाई के अलावा दोनों ओर चौड़ाई को देखा जाएगा। गंगा नदी में गिर रहे गंदे नालों, सीवर के पानी को देखा जाएगा। साथ ही गंगा नदी के अतिक्रमण की स्थिति को भी देखा जाएगा। गंगा नदी के किनारे कितने मकान बनें हैं। मकान की क्या स्थिति है। अतिक्रमण की क्या स्थिति है। बाढ़ से कितना क्षेत्र प्रभावित होता है। प्रदूषण की क्या स्थिति है। गंगा नदी पर मौसम का क्या प्रभाव पड़ता है। आसपास किस तरह की खेती होती है। इससे गंगा नदी का पानी कितना प्रभावित हो सकता है। कौन-कौन से जलीय जीव हैं। सर्वे का काम गोमुख से गंगा सागर तक होगा। भागलपुर के बाद कटिहार और साहिबगंज जिले में सर्वे होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.