दबंगों ने गोली चलाकर फैलाई दहशत, फसल काटा
मड़ैया ओपी के डगराहा बहियार में हथियार के बल पर मकई की फसल काटने का समाचार है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:00 PM (IST)
खगड़िया। मड़ैया ओपी के डगराहा बहियार में हथियार के बल पर मकई की फसल काटने का समाचार है। घटना सोमवार की है। इस बाबत मड़ैया गांव के दीना यादव ने मड़ैया ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वे पिपरालतीफ के अख्तर हुसैन से डगराहा बहियार में डेढ़ बीघा जमीन मनठीका पर लिया है। जिसमें मकई की फसल लगाई। सोमवार को पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा गांव के जगन्नाथ यादव, अरुण यादव, लालो यादव, देवेन्द्र यादव ने मिलकर अवैध हथियार के बल पर मकई की फसल काट लिया। मना करने पर गोली भी हवा में चलाई। इधर मड़ैया ओपी प्रभारी राजकुमार साह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें