विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Narendra Modi के तगड़े फैन हैं बिहार के गुल्फराज, पाकिस्तान को भी बना दिया Modi Makhana का दीवाना

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 04:23 PM (IST)

PM Narendra Modi का तगड़ा फैन अल्पसंख्यक समाज से आने वाले बीटेक डिग्रीधारी गुल्फराज आज आत्मनिर्भर हैं। उनके Modi Makhana ...और पढ़ें

गुल्फराज ने मार्केट में उतारा मोदी मखाना।
गुल्फराज ने मार्केट में उतारा मोदी मखाना।

जागरण टीम, कटिहार: PM Narendra Modi का जन्मदिन को देशभर में सेलीब्रेट किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर देश के पीएम को भर-भर के बधाइयां दी जा रही हैं। ऐसे में हम आज उनके तगड़े फैन के बारे में बताने जा रहे हैं। बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले युवा उद्यमी गुल्फराज पीएम को अपना आइडल मानते हैं। वे पीएम के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र से बेहद प्रभावित हुए और खुद का एक स्टार्टअप कर दिया। इतना ही नहीं, अपने प्रोडक्ट का नाम भी पीएम के नाम पर दे दिया। गुल्फराज का 'Modi Makhana' नाम से मार्केट में उतारा गया मखाना आज देश-विदेश में सप्लाई हो रहा है।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए गए गुल्फराज के कदमों ने कमाल कर दिया है। कटिहार के कोढ़ा विस क्षेत्र के एक छोटे से गांव मस्जिट टोला के रहने वाले गुल्फराज खुद को पीएम का फैन बताते हैं। वो कहते हैं कि पीएम मोदी से मिली प्रेरण के बाद मैंने चरखी गांव में मखाना प्रोसेसिंग की एक आटोमेटिक यूनिट लगाई। आज से तीन साल पहले इसकी शुरूआत की गई। अपने प्रोडेक्ट का नाम मोदी जी के नाम पर दिया। उन्होंने कहा कि मखाना प्रोडेक्ट की सप्लाई पाकिस्तान-नेपाल-बांग्लादेश समेत कई देशों में हो रही है।

यह भी पढ़ें: 5 रुपये में 50 km का सफर: अनोखी है भागलपुर के 16 साल के बच्चे की बनाई बाइक, लोग बोले- एक मेरे लिए भी बना दो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना आदर्श पुरुष मानने वाले गुल्फराज कहते हैं कि उनकी यूनिट से प्रोसेसिंग और पैकेजिंग किए गए ब्रांड ‘मोदी मखाना’ को वे पीएम तक पहुंचाना चाहते हैं। गुल्फराज का कहना है कि वे एक बार उनके मुंह से सिर्फ दो शब्द सुनना चाहता हूं। इससे मेरी मेहनत और जीवन दोनों सफल हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस यूनिट से रोजगार भी दिया जा रहा है। कई साथी मुझसे जुड़े हैं।

जीआई टैग मखाना 

बता दें कि बिहार में सबसे ज्यादा 90 प्रतिशत मखाना होता है। केंद्र सरकार ने मिथिला के मखाना को जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग (Geographical Indication Tag) दे दिया है।