Move to Jagran APP

किसानों की आमदनी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में खेतों का आकार लगातार घट रहा है। ऐसे में उत्पादन लागत को घटाकर किसानों को लाभ पहुचाने की योजना है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 08:06 AM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 08:06 AM (IST)
किसानों की आमदनी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्री
किसानों की आमदनी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्री

भागलपुर। राज्य में खेतों का आकार लगातार घट रहा है। ऐसे में उत्पादन लागत को घटाकर किसानों की आमदनी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उक्त बातें गुरुवार को तिलकामांझी स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में लगे उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राज्य के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि खेती की लागत को घटाने के लिए किसानों को अनुदानित दरों पर कृषि यंत्र, सिंचाई के लिए बो¨रग एवं बीज आदि दिए जा रहे हैं। जैविक खेती को तीसरे कृषि रोड़ में प्राथमिकता दी गई है। जिससे किसानों को उत्पादित गुणवत्तापूर्ण उत्पाद का बेहतर मूल्य मिल सके।

loksabha election banner

इसके अलावा उन्हें समूह में खेती करने समेकित कृषि प्रणाली अपनाने तथा साथ ही साथ बकरी, मुर्गी, मत्स्य और गो पालन की दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

पांच हजार करोड़ की लागत से कृषि के लिए राज्य में अलग बिजली का फिडर बनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की कही है। इस दिशा केंद्र व राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

इसके पूर्व उन्होंने उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के क्रम में उन्होंने किसानों का उत्साहव‌र्द्धन किया। अंत में उन्होंने उद्यान सह प्रदर्शनी में चयनित सफल किसानों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आए मंत्री सहित सभी सम्मानित अतिथियों एवं किसानों का संयुक्त कृषि निदेशक शंकर कुमार चौधरी ने स्वागत किया। मौके पर डीएओ केके झा, जमुई के डीएओ संजय कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण रविंद्र कुमार, सहायक उद्यान निदेशक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक कृषि पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान व कृषि कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आत्मा के एपीडी प्रभात कुमार सिंह कर रहे थे।

इन किसानों को किया गया सम्मानित

बैंगन गोल- हरि किशोर मंडल, बैंगन लंबा-वृंदा देवी, कद्दू गोल- आरती देवी, कद्दू लंबा- व्यास देव कुमार, मूली- विभूति कुमार ंिसंह, नेनूआ- आरती देवी, फूलगोभी व अमरूद-रामवृक्ष मंडल, पत्ता गोभी- पवन लाल कुशवाहा, गाजर- नंद किशोर मंडल, केला- संजय कुमार चौधरी,

पपीता पक्का- गुंजेश सिंह, आंवला- हंसराज मंडल, नींबू- रेवती रंजन, टमाटर- शांति प्रिय, करैला- भृगुनाथ दास, कोहड़ा- मनोहर मंडल, कदीमा- पुष्पा देवी के अलावा मंत्री ने किसान श्री मृगेंद्र प्रसाद सिंह, वेद व्यास चौधरी, मैंगो मेन अशोक चौधरी एवं सुभाष चौधरी को भी पुरस्कृत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.