तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के अंडरवियर वाले बिहार के JDU MLA फिर चर्चा में, BJP विधायक बोले-ई त डांसर बा...
बिहार राजनीति बिहार के सत्ताधारी पार्टी के दोनों घटक दलों के दो विधायकों के बीच इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप हो रहा है। दोनों पड़ोसी क्षेत्र के विधायक हैं। भाजपा एमएलए ई कुमार शैलेंद्र ने जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को बेहतरीन डांसर कहा।
बिहार राजनीति : ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। भागलपुर जिले के दो विधायकों के बीच लगातार विवाद हो रहा है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों विधायक भागलपुर के नवगछिया इलाके हैं। दोनों पड़ोसी विधानसभा हैं। जी हां! मैं बात कर रहा हूं, गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र का।
हाल के दिनों में भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने बाढ़ और कटाव के कारण हो रही परेशानी की विधायक जानकारी दी थी और उन्हें कई घंटों तक घेरकर रखा। इस घटना पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि भाजपा विधायक नौटंकीबाज हैं। वे जानबूझकर ऐसा करते हैं। उन्हें कोई क्यों बंधक बनाएगा। वे राज्य सरकार से सुरक्षा लेने के लिए इस प्रकार करते रहते हैं। इसके बाद NDA के घटक दलों भाजपा और जदयू के नेताओं का एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं।
भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल जी हमारे बारे में आजकल बहुत बोल रहे हैं, उनकी तो आदत है। बड़े अनुभवी विधायक हैं। चार बार से एमएलए हैं। उन्होंने आज कि आज हमको वे नौटंकीबाज कहते हैं, हम तो जनता के लिए नौटंकी करते हैं। और गोपाल बाबू तो किस जगह और किसके साथ नौटंकी करते हैं, यह तो सब जानते ही हैं। किस स्टेज पर नौटंकी करते हैं। विधायक जी अपने जमीन-जायदाद के लिए नौटंकी करते हैं। तेजस एक्सप्रेस में अर्धनग्न अर्थात अंडरवियर पहनकर नौटंकी करते हैं। वे एक बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने कहा कि वे हमारे बड़े भाई हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी हम छोटे हैं। कृपया ऐसा ना करें। सरकार में दोनों पार्टिंया साथ-साथ हैं। एक-दूसरे का सम्मान करते हुए विकास के रास्ते पर चलें, तभी राज्य का कल्याण होगा।