Move to Jagran APP

हरित सावन महोत्सव में गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह हुई शामिल, बोलीं- नहीं खत्म होना चाहिए उल्लास

गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह बतौर जमुई बीजेपी विधायक हरित सावन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंची। इस दौरान आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सावन का उल्लास कम नहीं होना चाहिए।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 10:58 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 10:58 AM (IST)
हरित सावन महोत्सव में गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह हुई शामिल, बोलीं- नहीं खत्म होना चाहिए उल्लास
हरित सावन महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंची श्रेयसी सिंह।

जागरण टीम, जमुई: जिले में हरित सावन महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां विधायक श्रेयसी सिंह (BJP MLA Shreyasi Singh) ने प्रतिभाग किया। वर्णवाल महिला कमेटी की ओर से द्वारिका विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष उर्मिला वर्णवाल और सचिव बेबी वर्णवाल भी मौजूद रहीं।

prime article banner

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जमुई विधायिका गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह का महिलाओं ने टीका लगा कर स्वागत किया। उसके बाद श्रेयसी सिंह, कमेटी की अध्यक्ष और सचिव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सावन महोत्सव का उद्घाटन किया।द महाराजा अहिबरन जी को माल्यार्पण किया गया और गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सावन महोत्सव में पहुंची हजारों की संख्या में वर्णवाल महिलाओं ने डांस और गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुती दी।

इस मौके पर विधायक श्रेयसी सिंह ने उपस्थित महिलाओं को सावन महोत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सावन के महीने पर जाने कितनी कविताएं, कहानियां और गीत लिखे गए हैं। प्रकृति, प्रेम और आस्था से जुड़े इस महीने को जहां भारतीय संस्कृति, परंपरा और हिदू धर्म से जोड़ा गया है। आज की भागती-दौड़ती जिंदगी ने सावन का उल्लास खत्म कर दिया है। गांवों, शहरों में सावन को महोत्सव के रूप में मनाया जाता था लेकिन अब यह महोत्सव सिमट गया है। हमें इसे फिर से पहले जैसा बनाने के लिए कृत संकल्पित होना है।

बरहट में वितरित किए डस्टबिन

श्रेयसी सिंह ने बरहट के नुमर पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 96 वार्ड वासियों के बीच एक हरा और एक नीला डस्टबिन वितरित किया। विधायक ने कहा कि सूखे कचरे को नीला और गीले कचरे को हरा डस्टबिन में रखना है। सभी घरों से कचरा का उठाव किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में दो स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही एक ठेला-रिक्शा भी दिया गया है ताकि हर घर से कचरा का उठाव किया जा सके।

मौके पर मौजूद मुखिया दामोदर पासवान ने कहा कि शहर के जैसे अब गांव में भी कचरे का उठाव किया जाना है जिसके लिए सरकार की ओर से आप लोगों को दो-दो डस्टबिन वितरण किया गया। इस मौके पर नुमर मुखिया दामोदर पासवान, उप मुखिया मु. साजिद, जदयू नेता बुल्ली सिंह, प्रधानाध्यापक अर्चना कुमारी, रोहित सिंह, मनोज सिंह, कलानंद सिंह के अलावा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.