गीता-कृष्ण सदन में महाशिवरात्रि पर तांत्रिक विधि से हुई पूजा
महाशिवरात्रि पर पंडित चंद्रकांत पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा प्रभाकर ने महारूद्राभिषेक किया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भागलपुर [जेएनएन]। महाशिवरात्रि पर गांधी ग्राम जवारीपुर स्थित गीता-कृष्ण सदन में शक्तिसिद्ध तंत्रसाधक बाबा आशुतोष प्रभाकर ने तांत्रिक विधि से शिवशक्ति की पूजा की। पंडित चंद्रकांत पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा प्रभाकर ने महारूद्राभिषेक किया। इस आयोजन में मुन्नू, संजू, दिनेश अग्रवाल, गुणेश्वर सिंह, राजेश, रामजी पंजा, संजय, रिंकू आदि रूद्राभिषेक में सहयोग कर रहे थे।
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत सहाय, कृष्ण माधव, ओंकार प्रसाद सिंह, पप्पू, डॉ. घनश्याम प्रसाद, अजय अटल, संजय सिंह, डॉ. चंदन सिंह चौहान, बब्लू, गीतकार राजकुमार, गीता देवी, रंजू, सुवाला सिंह, ममता घोष, नीलम देवी, डॉ. राजकुमार सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, मणिलाल गुप्ता, उमाशंकर जायसवाल, दयाराम चौधरी, मनोज, रवीन्द्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, माला, मधु, प्रीतु, शैलेश मिश्र, राजभूषण प्रसाद, निर्भय तिवारी, हिटलर, डॉ. विजय कुमार वर्मा, पिन्टु, श्याम प्रसाद यादव, अर्जुन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती का भी विशेष पूजन हुआ। वहीं, रात में शिव-पार्वती के भव्य विवाहोत्सव का भी आयोजन किया गया। गीत-संगीत, भजन, आरती से यहां का माहौल शिवमय हो गया। यहां 500 से ज्यादा भक्त आए थे । महाप्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुई पूजा रात भर चलती रही। भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
यहां बता दें कि प्रत्येक दिन यहां विशेष पूजा तांत्रिक विधि से की जाती है। बाबा आशुतोष प्रभाकर ने बताया कि यहां लोगों की भीड़ प्रत्येक दिन लगी रहती है। लोग मनोकामना पूरा करने के लिए यहां आते हैं। भक्तों की मानें तो यहां शिव की पूजा करने से भक्तों का मनोरथ पूरा होता है। इस आयोजन में आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्घोषक डॉ विजय कुमार मिश्र, गायक रवि शंकर रवि, कामेश्वर प्रसाद शर्मा आदि लगे हुए थे।