Move to Jagran APP

'मा‍नसिक रूप से तैयार होने के बाद ही करें गर्भधारण', जानिए वजह

दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न पहर में डॉ. अनुपमा सहाय महिलाओं के स्‍वस्‍थ रहने के‍ लिए कई सलाह दिए। उन्‍होंने गर्भधारण के दौरान आने वाली परेश‍ानियों को भी बताया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 04:45 PM (IST)
'मा‍नसिक रूप से तैयार होने के बाद ही करें गर्भधारण', जानिए वजह
'मा‍नसिक रूप से तैयार होने के बाद ही करें गर्भधारण', जानिए वजह

भागलपुर [जेएनएन]। गर्भधारण करने के पूर्व महिलाओं को मानसिक तौर पर खुद को तैयार कर लेना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि वे अपने खानपान के प्रति ध्यान दें। गर्भस्थ शिशु का विकास मां के खानपान पर ही निर्भर करता है। खानपान से हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी का संतुलन भी बना रहे। हीमोग्लोबिन की कमी से प्रसव के वक्त या बाद में रक्तश्राव होने की संभावना बढ़ जाती है। 

loksabha election banner

आयरन की गोली, दाल, सोयाबीन, हरी सब्जी, मौसमी फल, अंकुरित चना, गुड़ आदि के सेवन से आयरन की कमी नहीं होगी। गर्भवती महिलाओं को कब्ज की शिकायत हो जाती है। कब्ज नहीं हो, इसके लिए अनार खाना चाहिए। उसका जूस नहीं पीना चाहिए। अनार खाने से कब्ज नहीं होता है। वहीं भारी सामान नहीं उठाना चाहिए। झाडू दे सकती हैं लेकिन पोछा नहीं लगानी चाहिए। अक्सर ऐसा देखा गया है कि माहवारी के दौरान सफाई का ध्यान नहीं रखने की वजह से संक्रमण हो जाता है। सफेद पानी का श्राव होने लगता है और उसमें दुर्गंध भी रहता है। अत: हमेशा सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न पहर में आई डॉ. अनुपमा सहाय ने पाठकों द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान किया। 

प्रश्न : पत्नी पांच माह से गर्भवती है। उसे पेट में दर्द रहता है। 

किशन कुमार, अकबरनगर

गैस्टिक और स्टोन होने से भी पेट में दर्द हो सकता है। अल्ट्रासाउंड से जानकारी मिल जाएगी। अस्पताल में इलाज करवा लें।

प्रश्न : पेशाब के रास्ते में जलन होता है। सफेद पानी भी गिरता है। 

मीना झा, भीखनपुर

माहवारी के समय सफाई पर ध्यान देना चाहिए। साफ कपड़ा या पैड का उपयोग करना चाहिए। ऐसा नहीं करने से संक्रमण होने से सफेद पानी गिरने लगता है। 

प्रश्न : मेरी उम्र 16 वर्ष है। सफेद पानी गिरता है। दो दिन में ही माहवारी बंद हो जाती है।

अंजना, अकबरनगर 

सफाई पर ध्यान नहीं देने से संक्रमण हो जाता है। इसकी वजह से सफेद पानी गिरता है। हारमोन की समस्या से माहवारी दो दिनों के लिए रहती है। अस्पताल में महिला चिकित्सक से जांच करवा लें।

प्रश्न : माहवारी कम होती है। सफेद पानी गिरता है। 

रुपा कुमारी, मुंदीचक

रक्त की कमी और संक्रमण से यौन रोग होने से ऐसा होता है। सफाई पर ध्यान दें। पति-पत्नी दोनों को एंटीबॉयोटिक दवा खानी पड़ेगी। चिकित्सक से जांच करवा लें। फिलहाल दूध, दाल, मौसमी फलों का सेवन करें। आयरन की गोली खाएं, ताकि खून की कमी ना रहे।

प्रश्न : पत्नी आठ माह की गर्भवती है। खानपान कैसा रहे कि शिशु और मां स्वस्थ रहें।

निशांत, कहलगांव

अस्पताल में जांच करवाते रहे। अल्ट्रासाउंड से गर्भस्थ शिशु के विकास के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। दूध, दाल, हरी सब्जी, मौसमी फल आदि का सेवन करें। आयरन की गोली लें। ताकि खून की कमी ना रहे। अनार खाने से कब्ज की शिकायत दूर रहेगी। मछली खाना भी लाभप्रद है। भारी सामान नहीं उठाए, चापाकल नहीं चलाएं और घर का पोछा नहीं करें।

प्रश्न : मेरी उम्र 35 वर्ष है। बच्चादानी बड़ी हो गई है। रक्तश्राव भी होता है। क्या बच्चादानी छोटा हो सकता है।

सिंकू कुमारी, लाल कोठी

उत्तर : बच्चादानी छोटा करने के लिए कई दवा बाजार में है, लेकिन वह कारगर नहीं है। परेशानी हो तो बच्चादानी का ऑपरेशन करवा सकती हैं। गर्भ निरोध की दवा खाने से बच्चादानी बड़ा होने की संभावना रहती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.