Move to Jagran APP

ज्यादा देर भूखा रहने पर गैस्टिक होने का खतरा

ज्यादा देर भूखा रहने पर गैस्टिक होने

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 02:33 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 02:33 AM (IST)
ज्यादा देर भूखा रहने पर गैस्टिक होने का खतरा
ज्यादा देर भूखा रहने पर गैस्टिक होने का खतरा

भागलपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है, साथ ही ठंड का भी अनुभव होने लगा है। इस मौसम में भी बीपी के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए। वे अगर बाहर नहीं निकल सकते हैं तो घर के बरामदे पर अनिवार्य रुप से तकरीबन 40 मिनट तक टहलें। इसके अलावा पंखा आदि चलाने पर उन्हें परेशानी हो सकती है। इससे बचें, ठंडा पानी की बजा हल्का गर्म पानी पीएं। ये बातें शहर के वरीय फिजीशियन डॉ. विनय कृष्ण सिंह ने कही। वे रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय में पाठकों के सवालों का जबाव दे रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि तापमान में अचानक गिरावट की वजह से वायरल बुखार से बच्चे और वयस्क पीड़ित होने लगे हैं। सर्दी-खांसी होने पर हल्का गर्म पानी पीने से राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रतिदिन तुलसी के 10-15 पत्ते खाने और काढ़ा पीने से आराम होगा। बाजार की खाद्य सामग्रियों खाने से बिल्कुल परहेज करें। उसमें शुद्धता की गारंटी नहीं होती। उन्होंने कहा कि गैस्टिक से पेट, पीठ, सिर और छाती में दर्द होने लगता है। दर्द का कारण जाने बिना अपने मन से दवा नहीं खाएं। ज्यादा देर भूखा रहने पर गैस्टिक होने की संभावना रहती है। रात का भोजन कम खाएं और सोने के दो घंटे पहले खाना खाएं। गैस्टिक की दवा ज्यादा दिनों तक खाने से शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। लगातार दवा खाने से एसिड नहीं बनता जिससे भोजन पचने में परेशानी होती है। मौसमी फलों का सेवन करें तो कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

--------------------

प्रश्न : पिछले एक सप्ताह से पेट साफ नहीं हो रहा है। भोजन करने के बाद पेट भारी लगने लगता है।

रवि शंकर कुमार, भागलपुर

समय से नाश्ता और भोजन करें। चोकरयुक्त आटा की रोटी खाएं। पानी ज्यादा पीएं। प्रश्न : सुबह उठते ही लगातार छींक आने लगती है।

चंदन गुप्ता, घोघा

एलर्जी से ऐसा हो रहा है। ठंडा पानी नहीं पीएं। धुंआ से भी एलर्जी हो सकती है। वर्षा में भींगने से बचें। प्रश्न : दवा खाने से बीपी कंट्रोल में है। क्या दवा खाना छोड़ दें।

संजय कुमार राय, नवगछिया

बीपी की दवा खाना नहीं छोड़े। इससे परेशानी बढ़ सकती है। दो सप्ताह में बीपी की जांच अवश्य करवाएं। ताकि पता चले कि बीपी कंट्रोल में है या नहीं।

प्रश्न : पैर की अंगुलियों में खुजलाहट होती है। सूजन भी है।

प्रेम शंकर सिंह, तिलकपुर

ज्यादा देर तक पानी में रहने से फंग्ल इंफेक्शन हो गया है। पानी से बचें। अंगुलियों के बीच के स्थान को भी सूखे कपड़ा से पोंछें। प्रश्न : मेरी उम्र 41 वर्ष है। रात में सिर में दर्द होने लगता है।

अरविंद , सबौर

हो सकता है आपको बीपी हो अथवा चश्मा की जरूरत हो। अस्पताल में जांच करवा लें।

प्रश्न : मुझे गैस्टिक है। कितने दिनों तक गैस्टिक की दवा खाएं, इसका साइड इफैक्ट भी है।

संजय सिंह, पीरपैंती

लगातार कई महीनों तक गैस्टिक की दवा नहीं खानी चाहिए। इससे शरीर में एसिड बनना बंद हो जाता है। इसके चलते कई बीमारियां हो सकती हैं। 20 दिनों से ज्यादा दवा का सेवन नहीं करें। अगर फिर गैस हो अथवा जलन हो तो तीन-चार दिनों तक दवा खा लें। रात का भोजन कम करें। साकारात्मक सोच रखें। प्रश्न : गैस्टिक ज्यादा होता है, डकार भी होता है। क्या करें।

गुड्डू, नवगछिया

समय पर नाश्ता और भोजन करें। ज्यादा देर तक भूखा नहीं रहें। एक बार में भोजन ज्यादा नहीं करें। प्रश्न : मेरी उम्र 15 वर्ष है। आंख और सिर में दर्द रहता है और पेशाब भी पीला होता है।

विजय, सिकंदरपुर

संक्रमण होने की वजह से पेशाब पीला हो सकता है। विकोलाय भी होने की संभावना है। जांच करवा लें। आंख की भी जांच करवा लें। प्रश्न : मेरी उम्र 22 वर्ष है। भूख नहीं लगती है। दो दिनों तक अगर खाना नहीं खाने पर भी भूख नहीं लगती।

सुनील, तातारपुर

लीवर में संक्रमण है। गैस्टिक भी हो सकता है। अस्पताल में इलाज करवा लें। प्रश्न : पत्‍‌नी को गत तीन वर्षो से छाती में दर्द होता है।

राकेश गुप्ता, खरमनचक

गैस्टिक से ऐसा हो रहा है। खाने में परहेज करें। तैलीय पदार्थ और बाजार की खाद्य सामग्री नहीं खाएं। प्रश्न : दो माह का बेटा है। गैस बनता है।

राखी, सबौर

दूध पिलाने के बाद कंधे पर सुलाकर बच्चे की पीठ थपथपएं। गैस निकलेगा। गाय और भैंस का दूध नहीं पिलाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.