गंगा खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर
कटिहार। गंगा का जलस्तर लगातार वृद्धि जारी है। यहां गंगा खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर
कटिहार। गंगा का जलस्तर लगातार वृद्धि जारी है। यहां गंगा खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। रामायणपुर में रविवार को दोपहर 12 बजे तक गंगा का जलस्तर 27.57 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। इधर जलस्तर में लगातार वृद्धि से कई नए इलाकों में भी बाढ़ का पानी फैल गया है। इधर धुरियाही पंचायत की हालत दिन ब दिन बदतर होती जा रही है। कई हिस्सों के निचले क्षेत्रो में पानी फैलते हुए गांवों में प्रवेश कर गई है। इधर प्रशासन के स्तर से अब तक कोई सुधि नहीं लिए जाने से बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धुरियाही के आधा दर्जन विद्यालयो में पानी के प्रवेश के कारण पठन पाठन ठप है। पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल ने कहा कि आपदा के इस घड़ी में कई बार कहने के बाद भी किसी अधिकारी ने स्थिति का जायजा तक नहीं लिया। सिर्फ दो बार कर्मचारी को भेजा गया। उन्होंने कहा कि 15 दिनों से पंचायत में पानी है, लोगों के घरों में भी पानी है, सरकारी स्तर पर सुविधा नही दी जा रही है। इधर मनिहारी के मुख्य गंगा घाट में मंदिर तक पानी पहुंच चुका है। अंचल प्रशासन द्वारा आवागमन को लेकर सरकारी स्तर से आठ नावों की व्यवस्था किए जाने की बात कही जा रही है।