जिले में कोरोना के 45 नए मरीज मिले
भागलपुर। जिले में कोरोना के नए 45 मरीज मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के आठ मरीज शामिल ह
भागलपुर। जिले में कोरोना के नए 45 मरीज मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के आठ मरीज शामिल हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वालों की सूची में 77 लोगों की कोरोना जांच में तीन पॉजिटिव मिले। हवाई अड्डा में एक जदयू नेता के साथ आया कार्यकर्ता भी पॉजिटिव मिला। हवाई अड्डा में ही उसकी जांच एंटिजन किट से की गई। उसे जबरन हवाई अड्डा से निकाला गया। जिले में अबतक 8229 लोग कोरोना से पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 7756 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक कोरोना संक्रमित 68 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने वाले 150 लोगों की सूची बनाई गई है। इनमें से बुधवार को 77 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें तीन लोग पॉजिटिव मिले। अन्य लोगों के सैंपल गुरुवार को लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट देर रात तक आएगी। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 5200 जांच किए गए। सदर अस्पताल में 232 सैंपल की जांच में पांच पॉजिटिव मिले।