Move to Jagran APP

Coronavirus: बिहार के बांका में मदरसा से चार गिरफ्तार, खंगाला जा रहा है तब्‍लीगी कनेक्‍शन

बिहार के बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत स्थित कसबा मदरसा से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कसबा जबकि बाकी तीन मधुबनी जिले के रहने वाले हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 08:59 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 11:04 PM (IST)
Coronavirus: बिहार के बांका में मदरसा से चार गिरफ्तार, खंगाला जा रहा है तब्‍लीगी कनेक्‍शन
Coronavirus: बिहार के बांका में मदरसा से चार गिरफ्तार, खंगाला जा रहा है तब्‍लीगी कनेक्‍शन

बांका, जेएनएन। बिहार के बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत स्थित कसबा मदरसा से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कसबा, जबकि बाकी तीन मधुबनी जिले के लौका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कोरोना संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने फिलहाल इन्हें अस्पताल भेजकर आइसोलेट करवा दिया है। इसके साथ ही चारों के तब्‍लीगी कनेक्‍शन भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस उन चारों की ट्रैवल हिस्‍ट्री भी निकाल रही है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार अंचलाधिकारी (सीओ) परमजीत सिरमौर को सूचना मिली थी कि एक कार पर सवार होकर चार लोग मदरसा पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही सीओ, बीडीओ सुरेंद्र प्रसाद व थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद मदरसा पहुंचे। मदरसे के समीप यूपी 65 एयू 8318 नंबर की सफेद कार लगी मिली। इसके आगे कोविड-19, आपदा अतिआवश्यक सेवा, जिला प्रशासन, मधुबनी का स्टिकर लगा था। पुलिस ने चारों से गाड़ी के कागजात व मधुबनी जिला प्रशासन के स्वीकृति पत्र की मांग की। साथ ही लॉकडाउन में मधुबनी से यहां आने का कारण पूछा। इस पर चारों ने चुप्पी साध ली।

संदेह होने पर सीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी से बात कर एंबुलेंस मंगाई और चारों को अस्पताल भिजवाया जहां से चिकित्सक ने चारों को बांका रेफर कर दिया। एसपी के निर्देश पर चारों को पुलिस संरक्षण में बांका पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि चारों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने एवं फर्जीवाड़ा कर जिला प्रशासन का स्टिकर चिपकाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उस वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं इन चारों को बांका में क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन की समय सीमा समाप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

इधर, बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चारों के खिलाफ लॉकडाउन तोडऩे और फर्जीवाड़ा का केस दर्ज किया गया है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। पुलिस इनकी ट्रैवल हिस्ट्री जुटा रही है। इनके तब्लीगी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.