बिहार: बच्चों पर भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार, चार की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर
बिहार के बांका में रविवार को खेलते बच्चों पर अचानक मिट्टी की दीवार गिर पड़ी। उसके मलबे में छह बच्चे दब गए। लोग जबतक उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले गए देर हो चुकी थी।
बांका [जेएनएन]। बिहार के बांका में रविवार को मौत का दिन था। वहां मिट्टी की दीवार गिरने से चार बच्चों की दबकर मौत हो गई। जबकि, दो घायल बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बांका के धोरैया थाना क्षेत्र के तेलवारी गांव की है।
मिट्टी की दीवार से दबकर चार बच्चाें कर मौत
मिली जानकारी के अनुसार तेलवारी गांव में 8-10 बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो गई मिट्टी की पुरानी दीवार अचानक गिर गई। उसके मलबे में छह बच्चे दब गए, जिन्हें लोग तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चों में प्रिंस कुमार (4), मीनाक्षी कुमारी(4), सलोनी कुमारी (5) और साक्षी कुमारी (6) शामिल हैं। घायल बच्चियां काजल और निशा सगी बहनें हैं।
बीडीओ ने कही ये बात
बीडीओ अभिनव भारती ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तीन-तीन हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत उपलब्ध करा दी गई है। आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली चार-चार लाख रुपये की राशि के लिए जिला पदाधिकारी को सूचित किया जा चुका है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप