RJD : पूर्व सांसद ने केन्द्र और राज्य सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले- बेरोजगारों की नहीं है चिंता Bhagalpur News
भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र में राजद का सदस्यता अभियान चल रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद ने केन्द्र और राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
भागलपुर [जेएनएन]। नवगछिया में राष्ट्रीय जनता दल की ओर गोपालपुर प्रखंड के अभिया पंचायत में सदस्यता अभियान सह समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता गोपालपुर प्रखंड के अध्यक्ष प्रमोद चौबे एवं संचालन धर्म लाल मंडल ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह भागलपुर प्रभारी मो. जाहिद अंसारी, जिला अध्यक्ष डॉ. तिरुपति नाथ यादव, युवा नेता शैलेश यादव, प्रदेश सचिव सह गोपालपुर सदस्यता प्रभारी प्रतिमा सिन्हा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल, आपदा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला प्रवक्ता विश्वास झा उपस्थित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी जाहिद अंसारी ने कहा कि राजद हर मोड़ पर अपने काम के प्रति वफादार बना है और लोगों की समस्या को दूर करने में लगा हुआ है। युवा नेता शैलेश यादव ने कहा कि हम सभी को सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाना होगा ताकि सभी जाति वर्ग को लोग हमारे दल से जुडें। जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपति नाथ यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2020 में राजद पहले पायदान पर खड़ा उतरेगी। अधिवक्ता हिमांशु यादव ने राजद में युवाओं को आगे बढऩे को प्रेरित किया। वहीं जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा एवं प्रधान महासचिव तनवीर बाबा ने नीतीश सरकार की विफलता को गिनाते हुए। राजद के उपलब्धियों पर भी चर्चा किया।
वहीं राजद ने 700 लोगों को राजद की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। मौके पर गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, मुखिया मंगल मंडल, भागलपुर प्रभारी जाहिद अंसारी, जिला अध्यक्ष तिरुपति नाथ यादव, प्रदेश सचिव सह गोपालपुर प्रभारी प्रतिमा सिन्हा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल, आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर झा, युवा प्रधान महासचिव तनवीर बाबा, अधिवक्ता हिमांशु यादव, कुमार चंद्रशेखर, प्रिंस कुमार, संतोष मंडल, राघवेंद्र कुमार मंडल, भोला मंडल, परमानंद भगत सहित हजारों राजद समर्थक उपस्थित थे।
गरीबों और युवाओं को ठग रही केंद्र सरकार
पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवा और गरीबों को ठगने का काम कर रही है। बुलो मंडल अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का जीडीपी गिर रहा है, लेकिन पीएम का इस ओर ध्यान नहीं है। युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगने का काम हो रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, इसलिए सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपतिनाथ यादव ने भी मौजूद थे।
सदस्यता अभियान में लाएं तेजी, युवाओं को जोड़े
राजद के नगर कमिटि की बैठक बूढ़ानाथ मस्जिद के पास हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मु. सलाउद्दीन ने की। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपतिनाथ यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान बूथ स्तर पर चलेगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सदस्य बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को एक वार्ड से कम से कम एक सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में मुकेश यादव, मु.शमीम सहित कई कार्यकर्ता थे।