Move to Jagran APP

भागलपुर और बांका के पूर्व सांसदों ने किया कई गांवों का दौरा, बोले-टिकट देना पार्टी का काम

भागलपुर और बांका के भाजपा के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन और पुतुल देवी ने दौरा किया। इस दौरान एनडीए की जीत होने का दावा करने हुए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 03:52 PM (IST)
भागलपुर और बांका के पूर्व सांसदों ने किया कई गांवों का दौरा, बोले-टिकट देना पार्टी का काम
भागलपुर और बांका के पूर्व सांसदों ने किया कई गांवों का दौरा, बोले-टिकट देना पार्टी का काम

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन नवगछिया के उजानी, पुनामा और प्रतापनगर समेत कई जगहों के लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता या कार्यकर्ता सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करने में लगे रहते हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं में समाज के गरीब तबके के लोगों को सभी योजनाओं का समूचित लाभ मिलता है। पुनामा प्रतापनगर में इस मौके पर ग्रामीणों ने विद्यालय की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिसपर उन्होंने वहीं फोन पर ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से बातकर जल्द समस्या के निदान के लिए कहा। इस मौके जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुशवाहा, नरेश प्रसाद साह, मो नईम अख्तर, कौशल जायसवाल, मो अंजार, मो मोउद्दीन, कुमकुम देवी, पप्पू सिंह, मनोज सिंह, मोंटी जोशी, सरस्वती कुमार, मो एहसान, मो सलाउद्दीन, छोटू सिंह, मो एसराफिल, अशोक सिंह, मायाशंकर सिंह, सलिल कसेरा, प्रेम कुमार, सज्जन भारद्वाज, सुमित कुमार, नीरज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

भागलपुर के नवगछिया में सैयद शाहनवाज हुसैन

ग्रामीणों ने विद्यालय की अव्यवस्था के बारे में दी जानकारी

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को पुनामा प्रतापनगर स्थित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापक एवं वहां पर अव्यवस्था के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि इसी माह 4 दिसंबर को विद्यालय से हुए चावल चोरी के मामले में ग्रामीणों द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी दी गई परंतु कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही यहां पर जिस तरह से शिक्षा का स्तर गिरा है इसको लेकर के निवेदन किया कि तत्काल नया शिक्षक देकर सुचारू रूप से शिक्षा व्यवस्था चलाई जाए। जिस पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान से फोन पर विद्यालय की स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल यहां पर आकर अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करते हुए यहां पर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा गया। जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खुद विद्यालय निरीक्षण के उपरांत ग्रामीणों से मिलकर वहां की समस्या का निदान करने की बात कही।

गांवों का दौरा कर बांका की पूर्व सांसद ने सुनी लोगों की समस्या

बांका की पूर्व सांसद सह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुतुल देवी ने गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत कटहरा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनों की समस्याओं को सुना। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कन्हैया मण्डल पूर्व मुखिया संजीव विधान मण्डल अध्यक्ष हर्षनाथ मिश्रा ने किया।गांवों में घूमने के दौरान महिलाओं ने उन्हें अपनी समस्या सुनाते हुए कहा कि शौचालय की राशि अबतक नहीं मिली है। साथ ही कहा कि वृद्धा पेंशन भी नहीं मिल रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि लिखित शिकायत देने पर पीएमओ को सूचित किया जाएगा। पंचायत में घूम घूम कर इनलोगों ने ग्रामीणों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का लाभ आज हर घर तक पहुंच रहा है। रघुचक अंधार के पासवान और साह टोला में पूर्व सांसद का भव्य स्वागत किया गया। पवन मिश्रा ने कहा कि आज हर आवाम के दिल में प्रधानमंत्री ने अपने काम से अमिट छाप छोड़ी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग बिहार की 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इससे पूर्व पुतुल देवी ने नयागांव और कुमैठा पंचायतों का भी दौरा कर योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक गणेश पासवान पूर्व मुखिया संजीव विधान एवं हर्षनाथ मिश्रा अवधकिशोर सिंह लखन पासवान सीताराम तांती दयानंद चौधरी कुमार अमन राम लोचन कन्हैया झा शंकर पोद्दार मुन्ना पोद्दार लाला शाह धनंजय प्रसाद पप्पु पांडेय समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी सुल्‍तानगंज में

शीर्ष नेतृत्व तय करता है टिकट

राजग में सीट शेयरिंग के बाद पक्ष विपक्ष की सभी पार्टियां अपनी दावेदारी के लिए कमर कसने लगी हैं। सूत्रों की मानें तो बांका लोकसभा की सीट जेडीयू के खाते में जा सकती है। 2014 लोकसभा चुनाव में बांका लोक सभा से भाजपा का टिकट पुतुल देवी को मिला था। इस बार भाजपा जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में इस सीट पर जदयू की दावेदारी के सवाल पर पूर्व सांसद पुतुल देवी ने कहा कि राजग गठबंधन में शीर्ष नेतृत्व ही टिकट तय करता है। हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के लिए काम करते हैं और मजबूती से पार्टी के साथ खड़े रहेंगे। वही 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग की वापसी के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि सौ प्रतिशत ही नहीं हजार प्रतिशत में यकीन दिलाती हूं कि आने वाले चुनाव में बिहार से लोकसभा की सभी 40 सीटों पर राजग गठबंधन मजबूती से जीत दर्ज करेगा। पूर्व सांसद ने उक्त बातें पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कही।

अरुण बने जेडआरयूसीसी सदस्य

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार सिंह को पूर्व रेलवे का जेडआरयूसीसी सदस्य मनोनीत किया गया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मनोनयन की सूचना के बाद उन्होंने स्टेशन जाकर प्रभारी एसएस दीपक कुमार से मिले और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह मीडिया प्रभारी अवधकिशोर पांडेय कुमार श्रवण गौतम सिन्हा अशोक दीवाना विशाल यादव एवं वरुण कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.