मालदा के पूर्व डीआरएम को कपूरथला कोच फैक्ट्री की जिम्मेदारी Bhagalpur News
रवीन्द्र गुप्ता का भागलपुर-किऊल दोहरीकरण में अहम योगदान रहा है। भागलपुर से इनका गहरा लगाव रहा है। यह अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखते थे।
भागलपुर [जेएनएन]। मालदा के पूर्व डीआरएम रवीन्द्र गुप्ता को कपूरथला कोच फैक्ट्री का नया महाप्रबंधक बनाया गया है। रेल मंत्रालय ने उनके बेहतर कार्यकाल को देखते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। मालदा के डीआरएम रहते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
भागलपुर-किऊल दोहरीकरण में अहम योगदान रहा है। भागलपुर से इनका गहरा लगाव रहा है। यह अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखते थे। डीआरएम का कार्यकाल पूरा करने के बाद वह पूर्व रेलवे में मुख्य मैकेनिकल अभियंता के पद पर 2018 तक रहे। भागलपुर में बन रहे एलएचबी हाईटेक यार्ड निर्माण में भी भूमिका अहम रहा है।
उन्होंने बताया कि कोच फैक्ट्री में उच्च क्वालिटी के कोच निर्माण पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरसीएफ ने रेल डिब्बों को नई टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। भारतीय रेल में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।