भागलपुर में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस बोले- एनडीए की सरकार ने बिहार को दी नई पहचान
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा नेताओं को संबंधित करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने सुशासन स्थापित करने का कार्य किया है। एनडीए की सरकार ने बिहार को नई पहचान देने का काम कर रही है।
भागलपुर, जेएनएन। बिहार में एनडीए की सरकार ने सुशासन स्थापित करने का कार्य किया है। एक तरफ लालू प्रसाद ने बिहार में जंगलराज कायम कर दिया था, वहीं एनडीए की सरकार ने बिहार को नई पहचान देने का काम कर रही है। उक्त बाते महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा नेताओं को संबंधित करते हुए कही। फडणवीस रविवार को एक होटल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर छह जिलों के जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ बिहार को देने का काम किया है। कुछ काम दिख भी रहा है। प्रधानमंत्री अपने वादों और नेक इरादों को हर समय साथ लेकर चलते हैं, जिसका परिणाम आप सबों के सामने होता है। भाजपा अपने सिद्धांत के साथ काम करती हैं और जितना कहती है, उससे अधिक जनता के हित में काम करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री की 23 अक्टूबर की रैली को लेकर नेताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश में चल रहे कोरोना वैश्विक महामारी के निमित्त सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का हम सभी पालन करेंगे और ध्यान रखेंगे की रैली में किसी भी प्रकार का कोई गलती नहीं हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 23 को भागलपुर में होने वाला है, जिसके लिए जिला प्रशासन से मात्र 25 हजार की भीड़ जुटाने की अनुमति दी है। प्रधानमंत्री उस दिन लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका व नवगछिया जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को संबोधित करने वाले हैं। चुनाव के निमित्त भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, विधान पार्षद दिलीप जायसवाल, चुनाव प्रभारी विधायक अनंत ओझा ने भी लोगों को संबोधित किया।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को करीब दस बजे हेलीकॉप्टर से हवाई अड्डा पर उतरे, जहां उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। वहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली सभा को लेकर सभा स्थल पहुंचे। वे वहां चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। हवाई अड्डा पर उनका स्वागत जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय व नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने किया।