Move to Jagran APP

BJP : युवा मोर्चा और किसान मोर्चा इकाई का गठन, जानिए

BJP भारतीय जनता पार्टी ने सन्‍हौला मंडल में युवा मोर्चा और शाहकुंड प्रखंड किसान मोर्चा का गठन कर लिया है। साथ ही नवगछियों में नवमनोनीत कार्यकर्ताओं को सम्‍मानित किया गया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 09:30 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 09:30 AM (IST)
BJP : युवा मोर्चा और किसान मोर्चा इकाई का गठन, जानिए
BJP : युवा मोर्चा और किसान मोर्चा इकाई का गठन, जानिए

भागलपुर, जेएनएन। भाजपा ने नवमनोनीत कार्यकर्ताओं को भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, नवगछिया जिलाध्‍यक्ष विनोद कुमार मंडल के अलावा भाजपा के भागलपुर जिला पदाधिकारी दिलीप निराला, संतोष कुमार, विजय कुशवाह, मनीष दास, विपुल शर्मा, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, अभिनव कुमार, अजीत गुप्‍ता, प्रिंस मंडल, प्‍यारे हिंद, डॉ प्रीति शेखर आदि ने बधाई दी है।

loksabha election banner

भाजयुमो ने किया कमेटी का विस्तार

भातरीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सन्हौला मंडल का विस्तार मंडल युवा अध्यक्ष राजहंस कुमार के द्वारा मंगलवार को किया गया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार पासवान मौजूद थे। कमेटी में मंडल महामंत्री सुधांशु झा उर्फ बाबा, उपाध्यक्ष मुकेश पासवान, अमित महतो, गुलाब शर्मा, योगेश साह, मंत्री संतोष साह, फिरोज आलम, प्रभाष कुमार, गौतम झा, कोषाध्यक्ष रामकुमार, मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार को नई जिम्मेवारी दी गई। साथ ही पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के संगठन का विस्तार

शाहकुंड प्रखंड के सजौर मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के संगठन का विस्तार किया गया। किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामदेव झा ने उपाध्यक्ष पद पर शंभु कुमार, बुलबुल ठाकुर, सुनील सिंह, सियाराम सिंह का मनोनयन किया गया। महामंत्री पद पर गौतम कुमार, मंत्री के पद पर सदानंद बिहारी, सरोज कुमार, पप्पू साह, किशोर साह को मनोनीत किया गया है। कोषाध्यक्ष उदयानंद को, कार्यसमिति सदस्य में विद्या प्रसाद सिंह, त्रिवेणी साह, रमणीमोहन सिंह, नंदकिशोर साह एवं संजय झा का मनोनयन किया गया है। वहीं मिडिया प्रभारी के रूप में मुकेश कुमार झा मनोनीत हुए हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता और संयोजक को किया सम्मानित

बिहपुर के जयरामपुर में भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू एवं मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के के जिला संयोजक महेश्वर सिंह निषाद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. भोला कुवंर किया। मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष महंत नवल किशोर दास, जिला महामंत्री अरविंद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.