Move to Jagran APP

बिहार में विदेशी लड़की, पूर्णिया रेड लाइट एरिया में छापेमारी, बोली -अपनी मर्जी से आयी हूं यहां

बिहार में कुछ विदेशी लड़की के आने की सूचना है। पूर्णिया रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्‍व में छापेमारी गई। एक लड़की को बरामद किया गया है। पूछताछ की गई है। इससे पहले भी यहां से लड़की बरामद की गई थी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 01 Jun 2022 11:48 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2022 06:44 AM (IST)
बिहार में विदेशी लड़की, पूर्णिया रेड लाइट एरिया में छापेमारी, बोली -अपनी मर्जी से आयी हूं यहां
पूर्णिया रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई है।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बिहार में विदेशी लड़कियों के आने की सूचना मिली है। पड़ोसी देश नेपाल, बांग्‍लादेश सहित अन्‍य देशों की लड़कियां यहां देह व्‍यापार में शामिल है। इसी सूचना के आधार पर पूर्णिया रेड लाइन एरिया में पुलिस की टीम पहुंची। कई घंटे तक छापेमारी की। पुलिस ने एक लड़की को बरामद भी किया है। 

loksabha election banner

पुलिस को जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश की एक लड़की को यहां लाया गया है। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने कटिहार मोड़ स्थित रेडलाइट एरिया में छापेमारी की। खासकर पुलिस टीम द्वारा रिंकी खातून के ठिकानों पर छापेमारी की। यद्यपि इस दौरान पुलिस को कोई विशेष सफलता नहीं मिली। सदर थाना पुलिस के मुताबिक बांग्लादेश की एक लड़की के यहां लाए जाने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक लड़की वहां से बरामद की गई, जिसने अपना घर सिवान बताया। 

पूछताछ में लड़की इस बात से साफ मुकर गई कि उसे किसी दबाव में यहां लाया गया है। उन्होंने खुद की मर्जी से यहां आने व यहां के लोगों से संपर्कित रहने की बात कही है। फिलहाल पुलिस उक्त लड़की से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पूर्व में ही इस एरिया से बाहर से ट्रैफिकिंग कर लाई गई कई लड़की बरामद हुई है। सूचना के अनुसार कुछ लड़की यहां मुंगेर की भी है। 

यहां बता दें कि बिहार में कई विदेशी लड़कियां हैं, जो देह व्‍यापार से जुड़ी हैं। रेडलाइट एरिया में भी कई विदेशी लड़कियां हैं। पूर्णिया में भी विदेशी लड़कियां के रेडलाइट एरिया में रहने की सूचना मिली है। इस कारण पुलिस वहां लगातार नजर बनाए रखी है। छापेमारी की जा रही है। हालां‍कि पुलिस ने अभी तक किसी विदेशी लड़की को बरामद नहीं किया है। लेकिन शक है कि कुछ विदेशी लड़कियां यहां हैं, जो देह व्‍यापार में शामिल है। इसकी गुप्‍त सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस ने कहा कि शीघ्र ही यहां से विदेशी लड़कियों को भी बरामद कर लिया जाएगा।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.