Move to Jagran APP

कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, कई गाड़ियां देर से पहुंची भागलपुर जंक्शन

गुरुवार को भागलपुर ही नहीं बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब रहीं। आगे भी इसी तरह ट्रेनों की लेट लतीफी जारी रहेगी क्योंकि कोहरा...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:00 AM (IST)
कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, कई गाड़ियां देर से पहुंची भागलपुर जंक्शन
बिहार के कई जिलों में कोहरा की धुंध।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कई ट्रेनों अपने निर्धारित समय से विलंब से भागलपुर जंक्शन पर पहुंची। डाउन विक्रमशिला 1.20 मिनट, गरीब रथ 51 मिनट, दिल्ली, कामख्या ब्रम्हपुत्र मेल 30 मिनट, डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस 45 मिनट विलंब से आई। दो से तीन दिनों तक ऐसे ही कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। लिहाजा, गाड़ियों की रफ्तार में ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है।

loksabha election banner

धुंध ने गाड़ियों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

संवाद सूत्र, कुरसेला (कटिहार): सर्दी के मौसम की पहली धुंध ने कुरसेला में गुरूवार को दस्तक दे दी। सुबह के समय ज्यादा धुंध होने के कारण वाहन चालकों को भी सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सी लग गई। विजिबलिटी काफी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा था। सुबह करीब नौ बजे आसमान से धुंध छंटा।

घने कोहरे के कारण सड़कों पर दौड़ रही वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया। दिन में धूप भी दोपहर बाद ही निकली। कोहरे को गेहूं की फसल के लिए वरदान माना जा रहा है। वही ठंड का प्रकोप बढऩे से बाजार में गर्म कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढऩे लगा है। सुबह सैर पर निकले लोग घने कोहरे से हैरान थे। नजदीक की चीजें भी ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी।

गुरुवार को सुबह और शाम को घरों से बाहर निकलने वाले लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लिया। दोपहर में निकली हल्की धूप से लोगों ने थोड़ी राहत ली। फिर शाम होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा जिससे लोग जल्दी ही अपने घरों में घुस गए। केविके के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। इस दौरान आसमान मुख्यत: साफ रहने के साथ हल्का बादल दिखने को मिल सकती है। सुबह में कोहरा की संभावना बन सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27-29 और न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री के मध्यम रह सकती है। ज्ञात हो कि 12 बजे दिन में धूप निकली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.