रेल पुल पर खतरे के निशान पार हुआ बाढ़ का पानी, पेट्रोलिंग टीम अलर्ट Bhagalpur News
डीआरएम शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित अकबरनगर बरियारपुर रेल सेक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे। वे रेल पुल पर पैदल चलकर स्थिति से रूबरू हुए।
भागलपुर [जेएनएन]। बाढ़ का पानी रेल पुल-पुलियों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से पानी का दबाव काफी बढ़ गया है। सुरक्षित परिचालन को लेकर रेलवे पूरी तरह अलर्ट है। पेट्रोलिंग टीम को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी मालदा मंडल के प्रभारी डीआरएम पीके मिश्रा ने दी। वे शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित अकबरनगर बरियारपुर रेलसेक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। डीआरएम ने रेल पुल पर पैदल चलकर स्थिति से रूबरू हुए।
डीआरएम ने कहा कि रेलवे ट्रैक सुरक्षित है। बाढ़ का पानी का अभी रेलवे ट्रैक खतरा नहीं है। बाढ़ का पानी ट्रैक से दूर है। ट्रेन परिचालन में कोई समस्या नहीं है। रेलवे ट्रैक निगरानी के लिए टीमें पहले से ही तैनात कर दी गई है। सभी 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में पेट्रोलिंग कर रहे हैं सभी को और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। यहां से निरीक्षण करने के बाद डीआरएम सबौर, लैलख, एकचारी बाढ प्रभावित स्टेशनों का भी जायजा लिया। डीआरएम करीब चार घंटे तक पूरे सेक्शन के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इनके साथ मंडल के अभियंता सहित कई अधिकारी थे।
हर घंटे पानी के मूवभेंट का दें रिपोर्ट
प्रभारी डीआरएम ने पेट्रोलिंग और मोबाइल टीम हर घंटे पर पानी की मूवभेंट की खबर अधिकारियों को देने का निर्देश दिया है। वहीं, नाथनगर-बरियारपुर के बीच स्थित रेल पुल-पुलियों पर कॉशन लगा दिया गया है। यहां पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनें 30 से 50 की रफ्तार से पार गुजरेगी। उन्होंने कहा कि सबौर-लैलख-एकचारी सेक्शन का निरीक्षण किया गया। सभी सुरक्षित है। किसी तरह का खतरा नहीं है। टीम पूरी तरह सक्रिय है।