Move to Jagran APP

शिविर तक ही सीमित है बाढ़ पीड़ितों की सुविधा

भागलपुर। नवगछिया में बाढ़ पीड़ितों की सुविधा केवल राहत शिविरों तक ही सीमित कर दी गई

By Edited By: Published: Sun, 04 Sep 2016 03:06 AM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2016 03:06 AM (IST)
शिविर तक ही सीमित है बाढ़ पीड़ितों की सुविधा

भागलपुर। नवगछिया में बाढ़ पीड़ितों की सुविधा केवल राहत शिविरों तक ही सीमित कर दी गई है। घर में कैद रहने वाले बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। नयाटोला, गोसाईगांव, मकंदपुर में कई बाढ़ पीड़ित घर में ही शरण लिए हुए हैं। बाहर निकलने की कोई सुविधा नहीं मिलने के कारण घर में ही कैद होकर रह गए हैं। बाढ़ पीड़ित घर से बाजार जाकर समान खरीद कर भी नही ला पा रहे हैं। खाने पीने से लेकर अन्य जरूरी कार्यो के लिए काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इस संबंध में अजय कुमार ने बताया बाढ़ में हमलोगों का पूरा परिवार फंसा हुआ है। हमलोगों को कोई भी देखने वाला नहीं है। घर में पानी घुसने से आठ दिन हो गए, लेकिन राहत सामग्री अभी तक नहीं मिला है। बाढ़ पीड़ितों को सूखा राशन भी नही मिला है। बाढ़ को लेकर सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिल रहा है, जो राहत शिविर तक पहुंच पाते हैं। घर व परिवार छोड़कर राहत शिविर पहुंचना बहुत ही मुश्किल है। घर से निकलने के लिए कोई भी साधन प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं करवाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी को घर में कैद रहने वालों के लिए भी कुछ व्यवस्था करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.