बाढ़ राहत के लिए प्रदर्शन
भागलपुर। बाढ़ राहत की मांग लेकर सोमवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने नाथनगर प्रखंड
By Edited By: Published: Tue, 04 Oct 2016 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 03:02 AM (IST)
भागलपुर। बाढ़ राहत की मांग लेकर सोमवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने नाथनगर प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। सौ से ज्यादा बाढ़ पीडि़तों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सीओ को मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर मनोहर मंडल ने बताया बाढ़ पीड़ितों को अब तक राहत नहीं मिला है। लोग परेशान हैं। हमारी मांग है कि बाढ़ पीड़ितों को राहत के रूप में नकद दिया जाए। जो इलाका बाढ़ से प्रभावित था वहां चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों को इलाज मुहैया कराया जाए। इस मौके पर अरुण कुमार मंडल, चंदशेखर सिंह, नीलम देवी, महेंद्र मंडल, मंजू देवी, बगरो देवी, धीरो रजक, सुभाष यादव, परमेश्वर मंडल, अजय झा, सिकंदर यादव मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें