Move to Jagran APP

ब‍िहार में बाढ़: नेपाल में हुई तेज बारिश का खगडिय़ा में दिख रहा असर, कई इलाकों में पानी

ब‍िहार में बाढ़ नेपाल में हुई तेज बारिश का खगडिय़ा में काफी असर दिखा है। लगातार कई दिनों तक बारिश हुई है। खगडि़या के कई इलाके जलमग्‍न हैं। लोग परेशान हैं। प्रशसनिक स्‍तर पर बाढ़ से निपटने की तैयारी की जा रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 11:45 AM (IST)
ब‍िहार में बाढ़: नेपाल में हुई तेज बारिश का खगडिय़ा में दिख रहा असर, कई इलाकों में पानी
कोसी और बागमती दोनों बढ़ रही है, अलर्ट जारी।

खगडिय़ा [निर्भय]। नेपाल में हुई तेज बारिश का असर खगडिय़ा में दिखने लगा है। कोसी-बागमती दोनों बढ़ रही है। अभी दोनों के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होगी। दोनों की टेंडेंसी राइङ्क्षजग है। भीमनगर बराज से बुधवार की सुबह आठ बजे दो लाख 66 हजार छह सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस सीजन का सर्वाधिक डिस्चार्ज दो लाख 69 हजार 405 क्यूसेक है। वहां से यहां पानी आने में 36 घंटे लगते हैं। नेपाल में हुई बारिश को देखते हुए खगडिय़ा में अलर्ट जारी है। डीएम आलोक रंजन घोष ने बांध-तटबंध के किनारे के लोगों को सतर्क रहने और निगरानी बनाए रखने को कहा है।

loksabha election banner

प्रतिघंटे एक सेमी की दर से बढ़ रही है कोसी

कोसी का जलस्तर बुधवार को खगडिय़ा के बलतारा में 32.70 मीटर दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में 19 सेमी

कोसी बढ़ी है। अब प्रतिघंटे एक सेमी के हिसाब से बढ़ रही है। बलतारा में डेंजर लेवल 33.85 है। अभी नदी डेंजर लेवल से एक मीटर 15 सेमी नीचे है।

बागमती डेंजर लेवल को किया पार

बागमती का भी बढऩा जारी है। बागमती बीते 24 घंटे में 61 सेमी बढ़ी है। खगडिय़ा के संतोष स्लूईस के पास बुधवार को बागमती का जलस्तर 35.68 मीटर दर्ज किया गया है। डेंजर लेवल 35.63 मीटर है। इस तरह बागमती डेंजर लेवल से पांच सेमी ऊपर है। बागमती पर कमला का प्रभाव पड़ा है। कमला नदी खगडिय़ा-समस्तीपुर के सीमावर्ती केबी तटबंध के आठ किलोमीटर के आसपास फुहिया गांव के समीप बागमती से संगम करती हैं।

बागमती पर बने संतोष और इटवा स्लूईस गेट को किया गया बंद

बीते दिनों जलस्तर में कमी आने बाद बागमती नदी पर बने संतोष और इटवा स्लूईस गेट को खोल दिया गया था। लेकिन एकाएक जलस्तर में बढ़ोत्तरी से दोनों स्लूईस गेट को बुधवार की सुबह बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल बदला घाट के एसडीओ पवन कुमार ने दी। संतोष स्लूईस केबी तटबंध के 27 किलोमीटर और इटवा 35.24 किलोमीटर पर अवस्थित है। पवन कुमार ने बताया कि केबी तटबंध का सघन

निरीक्षण किया गया है। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।

नेपाल में तेज बारिश हुई है। बांध-तटबंध के इर्द-गिर्द आवासित लोग सतर्क रहें, निगरानी बनाए रखें। कोई भी समस्या या सूचना हो तो ससमय सूचित करें। - आलोक रंजन घोष, डीएम, खगडिय़ा।

नेपाल में तेज बारिश हुई है। भीमनगर बराज से सुबह आठ बजे दो लाख 66 हजार छह सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कोसी-बागमती पर बने सभी बांध-तटबंधों की 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अलर्ट है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। - गणेश प्रसाद स‍िंह, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगडिय़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.