Flood hazard : वार्निंग लेबल से भागलपुर में गंगा 1.09 मीटर दूर, प्रतिदिन 24 सेंटीमीटर बढ़ रहा है जलस्तर
Flood hazard भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। बाढ़ का असर दियारा क्षेत्र में ज्यादा पढ़ता है।
भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर में गंगा उफान पर है। प्रति घंटे एक सेंटीमीटर जल स्तर में वृद्धि हो रही है। दियारा में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। लोग वहां से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराल गंगा वार्निंग लेवल से 1.09 मीटर दूर रह गई है। सबौर प्रखंड के घोषपुर, राजनदिपुर, बगड़ेर बगीचा तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। इंग्लिश गांव में कमजोर बांध के टूटने से ममलख के काली घाट तक पानी पहुंच गया है। जिसके चलते रामनगर दियारा और अठगामा का सड़क संपर्क भंग हो गया है। अब यहां लोग बिना नाव के आवाजाही नहीं कर पाएंगे। राजपुर और भिट्ठी बहियार में भी बाढ़ का पानी पसरने लगा है। इधर बाबूपुर एवं जियाउद्दीनपुर गांव के पास बाढ़ का पानी पहुंच जाने से लोग दहशत में आ गए है। तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ का सामना करने के लिए लोगों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। खुद के रहने खाने के साथ-साथ पशुओं के लिए भी सूखा चारा के भंडारण में लगे हैं।
खतरे के निशान से 2.34 मीटर नीचे
इधर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार ने कहा कि बीते तीन दिनों में जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। इलाहाबाद और बक्सर से ही जलस्तर में वृद्धि जारी है। डीपीएस के पास कटाव को चेक किया गया है। अभी पीरपैंती टपुआ दियारा के कटाव पर नजर रखे हुए हैं। भागलपुर में गंगा खतरे के निशान से 2.34 मीटर नीचे है।
भागलपुर में गंगा के जलस्तर की स्थिति
वार्निंग लेबल - 32.67 मीटर
डेंजर लेबल - 33.68 मीटर
उच्चतम बाढ़ लेबल - 34.72