Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस : मुख्य समारोह में आयुक्त बोले फोर लेन के लिए जमीन का हो रहा अधिग्रहण

गणतंत्र दिवस पर चारों ओर आकाश में तिरंगा लहराता रहा। इव अवसर पर सभी ने देश और संविधान को याद किया। लोगों ने संविधान के अनुसार जीने का शपथ ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 12:27 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 03:00 PM (IST)
गणतंत्र दिवस :  मुख्य समारोह में आयुक्त बोले फोर लेन के लिए जमीन का हो रहा अधिग्रहण
गणतंत्र दिवस : मुख्य समारोह में आयुक्त बोले फोर लेन के लिए जमीन का हो रहा अधिग्रहण

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर जिले में गणतंत्र दिवस पर शनिवार को तिरंगा फहराया गया। समारोह की धूम इस बार गांवों में काफी देखने को मिली। हरेक प्रखंड कार्यालय सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, नगर पंचायत, जिला परिषद, राजनीतिक दलों के कार्यालय, शैक्षणिक संस्‍थानों, सामाजिक संगठनों के कार्यालयों सहित अन्‍य स्‍थानों पर तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर झांकी निकाली गई। स्‍कूलों में कई समारोह हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नाटक आदि प्रस्‍तुत किए।

loksabha election banner

जिले का मुख्य समारोह सैडिस कम्पाउंड में हुआ। यहां प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने तिरंगा फहराया। परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के दो दर्जन झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी सहित दो शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में आयुक्त ने कहा कि भागलपुर में फोरलेन सहित अन्य परियोजनाओं में भूमि अर्जन का काम प्रारंभ हो गया है। ऊन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नही होगा। सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी।

सैंडिस कम्पाउंड में हुए समारोह का संचालन और कमेंट्री आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्धोषक डॉ विजय कुमार मिश्र ने किया। उन्‍होंने अपने बेहतरीन अंदाज और आवाज से लोगों को प्रभावित किया। डॉ विजय कुमार मिश्र ने वि‍भिन्‍न विभागों की झांकियों और परेड की कमेंट्री कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मंच संचालन करते हुए उन्‍होंने कहा कि देश की प्रति प्रत्‍येक नागरिकों को समर्पित हो जाना चाहिए। कोई भी व्‍यक्ति ऐसा कुछ न करें, जिससे एक आदर्श नागरिक होने पर प्रश्‍नचिह्न खडा हो जाए। उन्‍होंने कहा आज वक्‍त है सभी एक साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष करें।

इस असके आलावा प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने अपने कार्यालय, डीएम प्रणव कुमार ने समाहरणालय, एसएसपी आशीष भारती ने अपने कार्यालय में ध्‍वजारोहण किया।

वहीं, बाबूपुर में प्रमंडलीय आयुक्‍त राजेश कुमार ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर उनके अलावा डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, प्रशिक्षु आईएएस तरनजोत सिंह आदि ने झंडे की सलामी ली। 

गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार पंचायत के रतनगंज भोला स्थान में सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा विधायक वर्षा रानी, सदानंद सिंह, अजीत शर्मा, राम विलास पासवान, सुबोध राय, अजय मंडल के अलावा सभी पार्टी के जिलाध्यक्षों ने ध्वज फहराया। 

नगर निगम में मेयर सीमा साह ने ध्वजारोहन किया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा आदि उपस्थित हुए। सीमा साह ने कहा कि शहर के विकास की जिम्‍मेदारी नगर निगम की है। नगर निगम जनता की इस अपेक्षा पर खरा उतरेगी। उन्‍होंने शहर की स्‍वच्‍छ रखने के लिए नगर निगम के किए जा रहे प्रयास की भी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि भागलपुर अब स्‍वच्‍छ दिखेगा। यहां कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्धोषक डॉ विजय कुमार मिश्र कर रहे थे। वहीं, जिला परिषद् कार्यालय में जिप अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह ने में झंडोत्तोलन किया।

पीडब्ल्यू अंचल कार्यालय संयुक्त भवन परिसर में अधिक्षण अभियंता सुधांशु शेखर ने और प्रमंलीय कार्यालय में इंजीनियर  रामाज्ञा कुमार ने झंडा फहराया। इस अवसर पर मनोज कुमार, डॉ विजय कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

कहलगांव के शारदा पाठशाला मैदान में अनुमंडलीय समारोह में एसडीओ सुजय कुमार सिंह ने झंडा फहराया। इस अवसर पर विधायक सदानंद सिंह, एसडीपीओ दिलनवाज अहमद आदि उपस्थित थे। 

जगदीशपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बलुआचक में प्रध्यानाध्यापक मो असद हुसैन रहमान ने तिरंगा झंडा फहराया। समारोह में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर शिक्षक उपेन्द्र दास, जय प्रकाश शर्मा, खुशबू कुमारी, रजनी कुमारी आदि उपस्थित थे। प्रध्यानाध्यापक मो असद हुसैन रहमान ने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा देने के अलावा नैतिक और चारित्रिक शिक्षा देने से ही सभी देशभक्त नागरिक बनेंगे। जगदीशपुर थाना में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने झंडा फहराया। 

चलो जलाएं दीप, जहां अभी भी अंधेरा है
न्यू ईरा एकेडमी में गणतंत्र दिवस पर राम शंकर प्रसाद वर्मा ने ध्वजारोहन किया। इस अवसर पर प्राचार्य सरोज वर्मा ने कहा कि शिक्षकों का कर्तव्य है बच्चों में संस्कार निर्माण कर उसे  देशभक्त बनाना। उन्होंने कहा शिक्षा को व्यवसाय से ना जोड़ते हुए उसे सेवा कार्य के रूप में अपनानी चाहिए। अाज भी देश में अनेकों बच्चे ऐसे हैं जो अर्थाभाव के कारण नहीं पढ़ पाते। हम सभी शिक्षकों को ऐसे बच्चों को भी शिक्षित करने का प्रयास करना चाहिए, जिन तक शिक्षा की रोशनी नहीं पहुंची है। उन्होंने  कहा बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। केवल परीक्षा में बेहतर रिजल्ट, डिग्री और नौकरी प्राप्त करने के लिए शिक्षा लेना उपयुक्त नहीं है। देश का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब यहां के लोग नौतिकवान और चरित्रवान होंगे, तभी देश अपराध, अातंकवाद और भ्रष्टचार मुक्त बनेगा। इस अवसर पर शिक्षक अभिमन्यू, रविन्द्र, मिथिलेश, आभा मिश्रा, स्नेहल सिन्हा, सारिका सिन्हा, पूजा, अनिता, मीनू, सोनी, पद्मा प्रसाद आदि उपस्थित थे। 

आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर और पुरणमल सावित्री देवी बाजोरिया रस्वती शिशु मंदिर में  प्राचार्य रामजी सिन्हा ने झंडा फहराया। इस अवसर पर शिशु मंदिर के प्राचार्य अजीत कुमार उपस्थित थे। वहीं,  पुरणमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ अजीत कुमार पांडेय ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष डॉ मधुसूदन झा उपस्थित थे। 

नवगछिया पलिस लाइन में एसएपी निधि रानी ने झंडा फहराया। उन्होंने इस अवसर पर झंडे को सलामी दी। वहीं, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुकेश कुमार ने ध्वज पहराया। 

आकाशवाणी भागलपुर में केन्द्र प्रमुख ब्रजेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख ब्रजकिशोर रजक, मनीष ठाकुर, सचिन कुमार, गिरिन्द्र कुमार, आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्धोषक डॉ विजय कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे। इसके अलावा यहां कार्यक्रम, प्रशासनिक और‍ अभियंत्रण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

  

नया बाजार चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने झंडा फहराया। इस अवसर पर सुधीर भगत, हरिवंश मणि सिंह, अभिनव कुमार, राजकिशोर गुप्ता, नभय चौधरी, श्यामल मिश्रा, प्रिंस मंडल, रोशन सिंह, विकास यादव, देवव्रत घोष, संजीव सिंह, अजित गुप्ता, आनंद शुक्ला, नरेश चंद्र मिश्रा, किरण सिंह, लक्ष्मी सिंह, विपुल सिंह, रोहित मिश्रा, राजीव तिवारी आदि उपस्थित थे। 

'मिशन मोदी अगेन पीएम' कार्यालय में जिलाध्यक्ष मंजित सिंह ने झंडा फहराया। इस अवसर पर योगी राजीव मिश्रा के अलावा 'मिशन मोदी अगेन पीएम' के अधिकारी अंजनी मिश्रा, मुकेश सिंह खत्री, लक्ष्मी कुशवाहा, प्रियंका पांडेय आदि उपस्थित थे। 

कोतवाली चौक पर पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने झंडे की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने  भारतीय गणतंत्र की 70वीं वर्षगांठ की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय गणतंत्र परिपक्व है। आज हमारा गणतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और स्थिर गणतंत्र है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे तेजी से विकसित होता हुआ देश बन गया है। यह सब हमारे समझदार मतदाताओं की बदौलत ही तो है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव सहित अन्य चुनावों में सभी को मतदान करने राष्ट्रीय पर्व में भाग लेने की अपील की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.