Move to Jagran APP

भागलपुर रेलवे जंक्शन पर शान से लहराया प्रमंडल का सबसे ऊंचा तिरंगा

रेल मंत्रालय की ओर से देश के ए वन और ए ग्रेड स्टेशनों की सूची में आने वाले रेलवे स्टेशन परिसर में तिरंगा लगाने की योजना बनाई गई थी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 08:50 AM (IST)
भागलपुर रेलवे जंक्शन पर शान से लहराया प्रमंडल का सबसे ऊंचा तिरंगा
भागलपुर रेलवे जंक्शन पर शान से लहराया प्रमंडल का सबसे ऊंचा तिरंगा

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर जंक्शन पर प्रमंडल का सबसे ऊंचा तिरंगा शान से लहराया। स्टेशन के सरर्कुलेटिंग एरिया में 100 फीट ऊंचा तिरंगा को पुणे की टीम ने शाम 4.30 बजे फहराया। 24 घंटे शहरवासी और आम लोग तिरंगे को फहरता देख सकेंगे।

loksabha election banner

दरअसल, रेल मंत्रालय की ओर से देश के ए वन और ए ग्रेड स्टेशनों की सूची में आने वाले रेलवे स्टेशन परिसर में तिरंगा लगाने की योजना बनाई गई थी। पूर्व रेलवे जोन में भागलपुर राजस्व और सुविधा मामले में तीसरा बड़ा स्टेशन है। इस कारण यहां भी तिरंगा लगना था। रेलवे ने 26 जनवरी से पहले ध्वज फहराने का निर्देश दिया था। पर, यह गणतंत्र दिवस पर पूरा नहीं हो सका।

आइओडब्ल्यू एस भगत ने बताया कि तिरंगा फहरा दिया गया है। इस कार्य में पुणे की टीम लगी हुई थी। इसे ट्रॉयल के तौर पर फहराया गया है। इसका विधिवत शुभारंभ रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा समारोह आयोजन कर किया जाएगा। फाउंडेशन बनाने का काम दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। तिरंगे की लंबाई 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। इधर, तिरंगा फहराने की सूचना स्टेशन प्रबंधक तक को नहीं थी। स्टेशन प्रबंधक समर सिंह ने बताया कि आइओडब्ल्यू द्वारा यह काम किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.