विक्रमशिला पुल पर दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, पति, पत्नी और बच्चे की मौत Bhagalpur News
भागलपुर सहित बांका और अररिया में बुधवार को हुए सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति इसमें जख्मी हैं। मृतक में एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं।
भागलपुर / अररिया / बांका [जेएनएन]। भागलपुर, बांका और अररिया में अलग—अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। दर्दनाक हादसा के कारण तीनों जगहों पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण सभी जगहों पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशितों ग्रामीणों ने प्रशासन ने मुआबजे की मांग कर रहे हैं।
भागलपुर : नवगछिया में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला। मृतकों में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र की शहीतगंज पंचायत के भगरा गांव निवासी मोहम्मद असद और उसकी पत्नी और बच्चे हैं। भागलपुर से लौटकर पूर्णिया रुपौली जा रहे थे। परबत्ता के जगतपुर खगरा के बीच विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ पर यह हादसा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने किया सड़क जाम किया है।
अररिया : बुधवार सुबह एक आल्टो कार और मिनी ट्रक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल से रेफर कर दिया। यह घटना जीरोमाइल बेलवा पुल के पास हुई। इस घटना में मोके पर किशनगंज निवासी मो रफीक की मौत हो गई है। जबकि मो. तबरेज़ की हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी का इलाज पूर्णिया अस्पताल में चल रहा है।
बांका : बांका के अमरपुर के खेमीचक गांव के समीप ट्रक से एक व्यक्ति को कुचल दिया। घटना के विरोध में लोगों ने अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।