सहरसा से चलेंगी पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें
लंबी दूरी की स्टेशनों के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 01:57 PM (IST)
सहरसा (जेएनएन)। पूर्व मध्य रेल ने दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा से विभिन्न लंबी दूरी की स्टेशनों के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। सहरसा से दिल्ली के बीच चलनेवाली 04083 स्पेशल ट्रेन सहरसा से पांच, नौ, 11 एवं 12 नवंबर को सहरसा से सुबह 8.30 बजे दिल्ली के लिए खुलेगी। यह ट्रेन 3.40 बजे पटना रुकते हुए दूसरे दिन सुबह 7.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में यही स्पेशल दिल्ली से सहरसा के लिए चार, आठ,10 एवं 11 नवंबर को रात 10.40 बजे खुलेगी। यह दूसरी सुबह चार बजे सहरसा पहुंचेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें