Move to Jagran APP

राज्य में खुलेंगे पांच नए कृषि कॉलेज : प्रेम कुमार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच नए कॉलेज खोले जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 10:08 PM (IST)
राज्य में खुलेंगे पांच नए कृषि कॉलेज : प्रेम कुमार
राज्य में खुलेंगे पांच नए कृषि कॉलेज : प्रेम कुमार

जेएनएन ,(भागलपुर)। बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच नए कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों में कृषि क्षेत्र के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी।

loksabha election banner

कृषि मंत्री शनिवार को बिहार कृषि विवि परिसर में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि नए कॉलेजों को खोलने की स्वीकृति मिल गई है। सबसे पहले मुंगेर में वानिकी महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा। बताया गया कि पटना में कृषि व्यावसायिक प्रबंधन महाविद्यालय, गया में खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा कृषि अभियांत्रिकी कॉलेज तथा सीतामढ़ी में जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय खुलेगा। मंत्री ने कहा कि कृषि का उत्पादन बढ़ाकर सरकार कुपोषण को दूर करेगी। मंत्री ने जलवायु के अनुसार फसलों को तैयार करने में वैज्ञानिकों को सहायक बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार कृषि विवि दिनोंदिन शोध के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। जलवायु परिवर्तन पर शोध कार्य कर किसानों की आय को दोगुनी करने की कोशिश की जा रही है। इस बार के किसान मेले का उद्देश्य जैविक खेती एवं पोषक अनाज के माध्यम से समृद्धि लाना है। उन्होंने कहा कि तीसरे कृषि रोड मैप के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने दुहराया कि पीएम मोदी का संकल्प है कि 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करना है। इसके लिए कृषि विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। खेती के साथ किसान मछली, बकरी, मुर्गी पालन पर भी काम कर रहे हैं।

इसके पूर्व समारोह की अध्यक्षता कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। कुलपति ने कहा कि अब विवि में कैम्पस सेलेक्शन प्रारंभ हो गया है। हाल ही में 31 छात्रों का चयन हुआ है। वातावरण बदलाव पर शोध हो रहा है। समारोह में संथाली नृत्य की प्रस्तुति को सराहा गया। किसान मेला में बंगाल और झारखंड के भी किसान पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.