सूबे की मछलियों को मिलेगा मधेपुरा का चारा, बनाया जा रहा फिश फीड प्लांट Madhepura News
मधेपुरा के एक किसानपिछले पांच वर्षों से वह 15 एकड़ तालाब में मछली पालन कर रहे हैं। मछली का चारा मंगवाने में जब परेशानी होने लगी तो विभागीय अधिकारी से बात की।
मधेपुरा [प्रवीण वर्मा मुकुल]। बखरी गांव में एक करोड़ की लागत से फिश फीड प्लांट तैयार किया जा रहा है। अप्रैल से यह काम करने लगेगा। प्लांट में तैयार मछलियों का चारा अन्य राज्यों से मंगाए जा रहे चारे की तुलना में पांच रुपये सस्ता मिलेगा।
फिश फीड प्लांट किसान ज्योति मंडल के प्रयास से लगाया जा रहा है। मत्स्य विभाग के सहयोग से इन्होंने योजना तैयार की है। इन्होंने बताया कि 1982 में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद दो वर्षों तक नौकरी का इंतजार किया। नौकरी नहीं मिलने के बाद 1984 में मछली पालन शुरू किया। पिछले पांच वर्षों से वह 15 एकड़ तालाब में मछली पालन कर रहे हैं। मछली का चारा मंगवाने में जब परेशानी होने लगी तो विभागीय अधिकारी से बात की। उनकीसलाह पर ही फिश फीड प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया। एक करोड़ के प्लांट में 50 लाख का अनुदान मत्स्य विभाग की ओर से दिया गया है। अगले माह से चारा तैयार होने लगेगा। इधर, मत्स्यपालकों ने बताया कि बिहार में छत्तीसगढ़, लखनऊ, विजयवाड़ा आदि जगहों से ऊंची कीमत पर मछलियों का चारा मंगवाना होता है। इसे मंगवाने में काफी परेशानी होती है। मधेपुरा में प्लांट शुरू होने से बिहार के मत्स्यपालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
बखरी गांव में फिश फीड प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है। अगले माह से मछलियों का चारा मिलने लगेगा। यहां से राज्य के दूसरे हिस्सों में भी चारा भेजा जाएगा। - शंभू कुमार राय, जिला मत्स्य पदाधिकारी, मधेपुरा