Move to Jagran APP

TMBU छात्रसंघ चुनाव : पहले दिन 132 नामांकन, जानें... किस कॉलेज से कितने छात्रों ने भरे पर्चे

पहले दिन नामांकन की गति धीमी रही। सुबह 10 बजे से नामांकन शुरू होना था। लेकिन छात्र 12 बजे के बाद ही पहुंचे। इसके बाद फॉर्म लेने से लेकर एफिडेविट जमा करने की प्रक्रिया होती रही।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 10:52 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 09:50 AM (IST)
TMBU छात्रसंघ चुनाव : पहले दिन 132  नामांकन, जानें... किस कॉलेज से कितने छात्रों ने भरे पर्चे
TMBU छात्रसंघ चुनाव : पहले दिन 132 नामांकन, जानें... किस कॉलेज से कितने छात्रों ने भरे पर्चे

भागलपुर [जेएनएन]। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से जुड़े अंगीभूत कॉलेजों और पीजी विभागों में हो रहे छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार को 132 छात्रों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन सबसे ज्यादा नामांकन मारवाड़ी कॉलेज में हुआ। यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और काउंसिलर के पदों को मिलाकर 30 नामांकन हुए हैं। दूसरे स्थान पर एसएसवी कॉलेज कहलगांव है, जहां कुल 27 नामांकन हुए हैं। टीएनबी कॉलेज और एसएम कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थानों में क्रमश: 13 और 15 नामांकन हुए हैं।

loksabha election banner

दूसरी तरफ सबौर कॉलेज में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ। चार कॉलेज ऐसे रहे जहां अधिकतम चार नामांकन ही हुए। अगर गुरुवार को इन कॉलेजों में नामांकन नहीं हुआ तो कुछ पदों पर खड़े उम्मीदवार निर्विरोध जीत जाएंगे। काउंसिलर के लिए सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मारवाड़ी कॉलेज में खड़े हुए हैं। एसएसवी कॉलेज कहलगांव में 12 छात्रों ने काउंसिलर के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। टीएनबी कॉलेज में सात नामांकन काउंसिलर के चुनाव के लिए हुए हैं। पीजी स्तर पर संकायों की स्थिति भी पहले दिन बदतर रही। लॉ संकाय में एक भी नामांकन नहीं हुआ, जबकि साइंस का भी यही हाल रहा। सोशल साइंस और कॉमर्स में दो-दो तथा मानविकी में एक नामांकन हुआ। पीजी स्तर पर केवल काउंसिलर का चुनाव होना है।

पहले दिन नामांकन की गति काफी धीमी रही। सुबह 10 बजे से नामांकन शुरू होना था। लेकिन छात्र ज्यादातर कॉलेजों में 12 बजे के बाद ही पहुंचे। इसके बाद फॉर्म लेने से लेकर एफिडेविट जमा करने की प्रक्रिया चलती रही। इसी बीच नामांकन के लिए निर्धारित समय बीत गया। गुरुवार को भी सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को नामांकन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ेगी।

कॉलेज नामांकन

टीएनबी                      : 13

मारवाड़ी                     : 30

एसएम                       : 15

बीएन                          : 13

लॉ                               : 12

सबौर कॉलेज               - शून्य

मुरारका कॉलेज            - दो

एमएएम कॉलेज           - चार

जीबी कॉलेज                 - तीन

जेपी कॉलेज                   - चार

पीबीएस कॉलेज             - चार

एसएसवी कॉलेज             - 27

पीजी के लिए नामांकन

लॉ                                  - शून्य

मानिवकी                        - एक

सोशल साइंस                   - दो

कॉमर्स                              - दो

साइंस                              - शून्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.