Move to Jagran APP

गोलीबारी और बमबाजी से दहला नाथनगर, पुलिस ने की शांति बनाने की अपील

भागलपुर के मधुसूदनपुर गांव में नशेबाजों ने 10 बम पटके। गोलियां भी चलाईं। आठ लोग जख्मी हुए। हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार को भी पुलिस वहां पहुंची।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 09:24 PM (IST)
गोलीबारी और बमबाजी से दहला नाथनगर, पुलिस ने की शांति बनाने की अपील
गोलीबारी और बमबाजी से दहला नाथनगर, पुलिस ने की शांति बनाने की अपील

भागलपुर, जेएनएन। मधुसूदनपुर में बमबारी और फायरिंग की घटना की जांच करने सोमवार को भी पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। पुलिस ने वहां कई लोगों से पूछताछ की। कई संदिग्धों को भी पकड़ा है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों को संपर्क कर उन्हें मामले पर नजर रखने को कहा गया है। 

loksabha election banner

कैसे हुई घटना

यहां बता दें कि नाथनगर प्रखंड स्थित मधुसूदनपुर गांव रविवार की रात बमबाजी और गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया था। नशे में धुत दो बदमाशों ने एक के बाद एक 10 बम पटके और कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में बच्ची सहित आठ लोग जख्मी हो गए थे। इस बीच भाग रहे बदमाश फणीकांत झा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीटकर अधमरा कर दिया। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। 

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद चार थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। देर रात सिटी डीएसपी राजवंश सिंह भी पहुंचे और शांति बनाने की अपील की। पुलिस ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे फणीकांत झा और संटी झा शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहे थे। दोनों को जब कुछ लोगों ने मना किया तो गाली-गलौज पर आ गए। इस बीच जयकांत मिश्र ने दोनों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की। दस मिनट बाद दोनों फिर लौटे और जयकांत के घर पर 10 बम पटक दिए। जिसमें जयकांत मिश्र, सुनैना, सुधांश, सुजाता, अराधना, करुणा रंजन, सत्यम और माधव घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोगों को समझाया जा रहा है। तीन थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है। लगातार वहां पुलिस कैंप कर रही है।  -राजवंश सिंह, सिटी डीएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.