मुंगेर में एक तरफ उत्सवी माहौल, दूसरी तरफ अपराधियों ने की फायरिंग, गंभीर रूप से जख्मी युवक अस्पताल में भर्ती
मुंगेर में दुर्गा पूजा के दौरान अपराधियों ने जमकर फायरिंग की। फायरिंग में एक युवक जख्मी है। बताया जा रहा है कि भैंस चोरी का केस उठाने के बाद भी बदमाशों ने युवक को मारी गोली। बाक पंचायत के कंचनगढ़ में देर शाम दिया गया घटना को अंजाम।
संवाद सूत्र, मुंगेर। मुंगेर जिला दशहरे पर्व का उत्सव मना रहा है तो दूसरी ओर बदमाश गोली चला रहे हैं। गुरुवार की देर शाम जमालपुर प्रखंड के बाक पंचायत स्थित कंचनगढ़ में चार की संख्या में रहे लोगों ने युवक को गोली मार दी। गांव वालों और पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत खतरे से बाहर है। गोली युवक के पैर में लगी है। इलाज चल रहा है।
पुलिस को दिए गए बयान में कंचनगढ़ के रहने वाले मृत्युंजय कुमार ने कहा है कि शाम में घर के बाहर बैठा हुआ था तभी गांव के अमित कुमार चार साथी काजो यादव, राजू यादव, शंभू यादव और सुबोध यादव के साथ पहुंचा। जब तक कुछ बात होती इससे पहले पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, गोली दायें पैर में लग गई।
अस्पताल में भर्ती जख्मी युवक ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले भैंस की चोरी हुई थी, इसके बाद विवाद हुआ था। चोरी के मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था, गांव वाले के आपसी समझौते के बाद केस वापस ले लिया गया इसके बाद भी सभी ने गोली मार दी घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह नियंत्रण में है। हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जख्मी युवक के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर ही है। आरोपितों ने पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
इधर देर शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहर के कई इलाकों में जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पंडालों के आसपास तैनात पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ में सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। सौहार्द कायम करने की अपील की गई है।