Move to Jagran APP

Festivals in December 2022 : मोक्षदा एकादशी, पूर्णिमा, विनायक चतुर्थी बनाएगा इस माह को खास, पूरी लिस्‍ट यहां

Festivals in December 2022 वर्ष का अंतिम महीना दिसंबर आने वाला है। कई प्रमुख व्रत त्‍योहार इस माह को खास बना रहे हैं। मोक्षदा एकादशी पूर्णिमा और विनायक चतुर्थी सहित‍ क्रिसमस भी इसी माह है। इसके अलावा कई विशेष तिथि भी इस माह आने वाले हैं।

By Hirshikesh TiwariEdited By: Dilip Kumar shuklaPublished: Tue, 29 Nov 2022 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 01:12 PM (IST)
Festivals in December 2022 : मोक्षदा एकादशी, पूर्णिमा, विनायक चतुर्थी बनाएगा इस माह को खास, पूरी लिस्‍ट यहां
Festivals in December 2022 : पूरी लिस्‍ट यहां है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Festivals in December 2022 : वर्ष का अंतिम महीना दिसंबर का आगमन होने वाला है। इस माह में कुछ खास व्रत और त्‍योहार अपना विशेष महत्व रखते हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार महीना के दूसरे सप्ताह नौ दिसंबर से पौष माह की शुरुआत होगी। पौष माह धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु और सूर्य की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। इसी माह में खरमास आरंभ हो जाएगा। खरमास में शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। माह के पहले सप्ताह में तीन दिसंबर को भगवान विष्णु की कृपा और मोक्ष की प्राप्ति वाला मोक्षदा एकादशी व्रत होगा।

loksabha election banner

मोक्षदा एकादशी : दिसंबर माह के तीन तारीख को मोक्षदा एकादशी व्रत मनाई जाएगी। यह व्रत मोक्षदायिनी बताया गया है। इस व्रत के करने से मोह का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पूर्णिमा व्रत : आठ दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत किया जाएगा। पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। स्नान, दान और ध्यान विशेष फलदाइ होता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

  • विश्व एड्स दिवस 01 दिसंबर 2022 (गुरुवार)
  • अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस 03 दिसंबर 2022 (शनिवार)
  • मोक्षदा एकादशी 03 दिसंबर 2022 (शनिवार) से 04 दिसंबर 2022 (रविवार)
  • प्रदोष व्रत 05 दिसंबर 2022 (सोमवार)
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा 07 दिसंबर 2022 (बुधवार)
  • रोहिणी व्रत 08 दिसंबर 2022 (गुरुवार)
  • मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर 2022 (शनिवार)
  • संकटहर चतुर्थी 11 दिसंबर 2022 (रविवार)
  • धनु संक्रांति 16 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)
  • काल अष्टमी, कालाष्टमी 16 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)
  • प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2022 (बुधवार)
  • मासिक शिवरात्रि 21 दिसंबर 2022 (बुधवार)
  • दर्श अमावस्या 23 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)
  • किसान दिवस 23 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)
  • चंद्र दर्शन 24 दिसंबर 2022 (शनिवार)
  • विनायक चतुर्थी 26 दिसंबर 2022 (सोमवार)
  • मासिक दुर्गाष्टमी 30 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)
  • नए साल की पूर्व संध्या / पुराने साल का दिन 31 दिसंबर 2022 (शनिवार)

सफला एकादशी व्रत : दिसंबर माह में ही 19 तारीख को सफला एकादशी व्रत मनाया जाएगा। इस वर्ष का यह अंतिम एकादशी व्रत होगा। इस व्रत के प्रभाव से हर काम में सफलता मिलती है ऐसा बताया गया है।

पौष अमावस्या :  22 दिसंबर को पौष अमावस्या होगा। धार्मिक रूप से इस अमावस्या के दिन स्नान-दान का बड़ा ही महत्व है।

क्रिसमस डे : ईसाई धर्मावलंबियों का सबसे विशेष त्योहार क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस संदर्भ में ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस डे के दिन ही प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस को ईसाई समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है। अपने भागलपुर शहर में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

विनायक चतुर्थी : देवताओं में अग्रणी पूजे जाने वाले भगवान गणेश के प्रश्नार्थ विनायक चतुर्थी का व्रत 26 दिसंबर को किया जाएगा। इस दिन व्रती उपवास रह कर शाम में भगवान गणेश का पूजा अर्चना और कथा श्रवण कर चंद्रमा को अर्घ्य देती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.