मौसम अनुकूल खेती समय की मांग
देश के विकास में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। बिहार के धरती पुत्र के मेहनत का लोहा अब पूरा देश मानने लगा है। यहां के किसानों के बदौलत बिहार को पुरस्कार मिल रहा है। ये बातें सोमवार को राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन ने कही।
भागलपुर। देश के विकास में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। बिहार के धरती पुत्र के मेहनत का लोहा अब पूरा देश मानने लगा है। यहां के किसानों के बदौलत बिहार को पुरस्कार मिल रहा है। ये बातें सोमवार को राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन ने कही।
उन्होंने कहा कि जलवायु अनुकूल कृषि समय की मांग है। कुलपति डॉ. एके सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। इससे पहले सांसद ने कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर के पास नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया।
मौके पर प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आरके सोहाने, सहायक निदेशक डॉ. आरएन सिंह, इंचार्ज डॉ. विनोद कुमार, आदि उपस्थित थे।