Move to Jagran APP

BJP : मुकेश और संजय को मिला दायित्व, किसान मोर्चा का विस्‍तार, पीड़ितों की सेवा की

BJP संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी में दायित्‍व दिया जा रहा है। वहीं ट्रेन से आने वाले प्रवासियों की मदद भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 08:20 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 08:20 AM (IST)
BJP : मुकेश और संजय को मिला दायित्व, किसान मोर्चा का विस्‍तार, पीड़ितों की सेवा की
BJP : मुकेश और संजय को मिला दायित्व, किसान मोर्चा का विस्‍तार, पीड़ितों की सेवा की

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी में लगतार संगठन में दायित्‍व देने का‍ सिलसिला जारी है। विभिन्‍न पदों पर मनोनयन किया जा रहा है। साथ ही भाजपा नेताओं ने प्रवासियों और पीड़ितों को भी मदद किया।

loksabha election banner

क्षेत्रीय प्रभारी बनाए गए मुकेश

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी ने मुकेश कुमार हरि को क्षेत्रीय प्रभारी एवं संजय पासवान को व्यवसाय विस्तार विभाग का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है। मुकेश कुमार हरि एवं संजय पासवान ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, इंदु भूषण झा, विपुल सिंह, दिलीप निराला, पवन मिश्रा आदि ने बधाई दी है।

भाजपा किसान मोर्चा कमेटी का विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी उर्फ शिवबालक ने कमेटी का विस्तार किया है। प्रभाष कुमार सिंह, ललन सिंह, मु. चांद आलम, अशोक सिंह, रामदेव साह, अतीन्द्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, श्रीराम राय, आशुतोष सिंह को महामंत्री, कृष्णानंद कुंवर, दुर्गा पाठक, रविंद्र पांडेय, सुरेंद्र मंडल, प्रवीण कुमार साह, राकेश सिंह राठौर को मंत्री, समरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, दिनेश प्रसाद साह, विजय कुमार सिंह को प्रवक्ता, समरजीत कुमार को मीडिया प्रभारी, राकेश कुमार यादव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। विजय कुमार सिंह, बबलू ठाकुर, नंद लाल यादव, मनोज राय, अशोक महतो, अरुण कुमार सिंह, श्यामानंद मंडल, बलवंत झा, सच्चिदानंद सिंह, रंजीत कुमार, रामानुज कुमार राय, अमोद कुमार शर्मा, विजय मंडल, संजीव कुमार पांडेय को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है।

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने की मंडल अध्यक्षों से बात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी मंडल अध्यक्षों से बात की। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, शिव नारायण प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय भी ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। मंडल अध्यक्षों को मन की बात कार्यक्रम की तैयारी के बारे में चर्चा की।

मौजमा के अग्निपीडि़तों को भाजपा नेताओं ने उपलब्ध कराया भोजन

नारायणपुर प्रखंड के मौजमा गांव में गुरुवार को अग्निकांड में छह घर जल गए थे। अग्निपीडि़तों के बीच भाजपा महिला मोर्चा नवगछिया की जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने भोजन सामग्री उपलब्ध कराया। मौके पर नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, भाजयुमो नवगछिया जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप,भाजपा के जिला कार्यसमिति गगन चौधरी आदि मौजूद रहे।

गोवा में फंसे 200 प्रवासियों को भाजपा प्रवक्ता ने पहुंचाई मदद

लाकडाउन के कारण गोवा में फंसे नवगछिया पुलिस जिले के 200 प्रवासियों को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मदद पहुंचाई है। जिसके कारण घर से बाहर परेशान जिंदगी जीने को विवश प्रवासी ट्रेन से शनिवार को गोवा से नवगछिया के लिए रवाना हुए। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू व भाजपा नेता गगन चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण गोवा में फंसे नवगछिया पुलिस जिले प्रवासियों के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन से फोन पर बातचीत कर अपनी परेशानी व समस्याओं से अवगत कराते हुए अपने-अपने घर जाने की समुचित व्यवस्था कराने की गुहार लगाई थी। इसके बाद हुसैन ने संबंधित पदाधिकारी से बात कर रेल की स्पेशल व्यवस्था कराकर शनिवार की रात प्रवासियों को उनके घर के लिए रवाना कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.