Move to Jagran APP

भारत विकास परिषद : 21 मई को होगा संगठन का विस्तार, चुने जाएंगे पदाधिकारी

भागलपुर में भारत विकास परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में जिले में संगठन का विस्‍तार कर पदाधिकारी के चयन का निर्णय लिया गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 11:04 AM (IST)
भारत विकास परिषद : 21 मई को होगा संगठन का विस्तार, चुने जाएंगे पदाधिकारी
भारत विकास परिषद : 21 मई को होगा संगठन का विस्तार, चुने जाएंगे पदाधिकारी

भागलपुर [जेएनएन]। शहर के एक होटल में भारत विकास परिषद भागलपुर की बैठक हुई। बैठक में दक्षिण बिहार प्रांत के संगठन मंत्री निर्मल कुमार जैन के अलावा भागलपुर के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित हुए। बैठक में आगामी 21 मई को भारत विकास परिषद भागलपुर के पदाधिकारियों का चयन करने निर्णय लिया गया। संभावित नाम चुने गए। 21 मई को होने वाली बैठकों के सभी बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

loksabha election banner

इस अवसर पर निर्मल कुमार जैन ने संगठन के कार्य और उद्देश्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरी है। यह संस्था आवश्यकता रखने वालों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने भागलपुर में भारत विकास परिषद का विस्तार ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। 

श्री जैन ने कहा कि पटना संजय दिव्यांग अस्पताल में दिव्यांगों के उपचार के लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। अपने शहर भागलपुर या आसपास कहीं भी कोई दिव्यांग बंधु अगर मिलते हैं तो उनको इलाज के लिए पटना भेजा जाए, जहां निश्शुल्क इलाज किया जाता है।

रतन कुमार संथालिया ने कहा कि 21 मई को 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा बेहतर अंक से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

सचिव शंभू प्रसाद भगत ने कहा कि गर्मी को देखते हुए शहर के कुछ चौराहों पर प्याऊ लगाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए इसमें सदस्यों की संख्या को बढ़ाने पर जोर देने का आह्वान किया।

बैठक में भागलपुर के गणमान्य व्यक्ति सहित बुद्धिजीवी आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अजीत कुमार जैन, दीपक कुमार सिन्हा, संजय कुमार, अरविंद कुमार तिवारी, रतन कुमार भालोटिया, संदीप खंडेलवाल, विवेक साह, वीरेंद्र कुमार, गणेश प्रसाद साह, मनीष जालान, रविन्द्र गुप्त और आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्धोषक डॉ विजय कुमार मिश्र उपस्थित थे। सभी ने संगठन की नीति और उद्देश्य को ध्यान में रखकर कार्य करने का संकल्प लिया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.