Move to Jagran APP

बर्खास्त शिक्षक का आलीशान मकान देख हर कोई हो जाएगा हैरान, गिरफ्तारी करने पहुंची लखीसराय पुलिस को घर पर मिला हथियार तस्कर

लखीसराय पुलिस को मिले इनपुट के बाद जब बर्खास्त शिक्षक के घर पर छापेमारी हुई तो वहां वांटेड हथियार तस्कर भी मिल गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया मनोज कुमार 2015 में फर्जी शिक्षक मामले में बर्खास्त किया गया था।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 12:55 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 12:55 PM (IST)
बर्खास्त शिक्षक का आलीशान मकान देख हर कोई हो जाएगा हैरान, गिरफ्तारी करने पहुंची लखीसराय पुलिस को घर पर मिला हथियार तस्कर
गिरफ्तार बर्खास्त टीचर और उसका आलीशान मकान, जहां से हुई गिरफ्तारी।

जागरण टीम, लखीसराय : लखीसराय जिला पुलिस ने शनिवार को शहर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर छह धर्मरायचक मोहल्ला में छापेमारी कर सेवा से बर्खास्त शिक्षक मनोज कुमार एवं उसके घर से हथियार तस्कर रविश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनोज कुमार के आलीशान घर से काफी कागजात एवं अन्य सामान बरामद किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार रविश के विरुद्ध मेदनीचौकी थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है, जिसमें वह फरार था।

loksabha election banner

रविश मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला है, जबकि मनोज कुमार फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी पाई थी। वह जिले के पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरिया डीह में रमेश कुमार के नाम से शिक्षक के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2015 में मामले की जांच में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर तत्कालीन बीईओ कैलाश प्रसाद ने विभागीय आदेश पर फर्जी शिक्षक रमेश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

बताया जाता है कि शिक्षक की नौकरी जाने के बाद भी मनोज फर्जी तरीके से नौकरी दिलवाने एवं परीक्षा पास करवाने का गिरोह चला रहा था। हाल के वर्षों में उसने काफी संपति अर्जित की और शहर के धर्मरायचक में पांच मंजिला आलीशान मकान भी बनाया। पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है। एएसपी सैयद इमरान मसूद दोनों से पूछताछ कर रही है। बरामद कागजातों की जांच की जा रही है। जसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भागलपुर: दुष्कर्म और पीड़िता के परिवार के तीन लोगों की हत्या करने वाले पांचवें दोषी उम्रकैद की सजा

दोनों की गिरफ्तारी के बाद मनोज के मोहल्ले में हड़कंप मच गया। उधर, लोग उसके आलीशान मकान पर भी दबे मुंह बात करते सुनाई दिए। मनोज का पांच मंजिला आलीशान मकान देखकर हर कोई हैरान हो सकता है। तस्वीरें कुछ यहीं बयां करते दिखाई दे रही हैं। फिलहाल, मनोज की गिरफ्तारी के बाद क्या कुछ उजागर होने वाला है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.