Move to Jagran APP

Events in Bhagalpur Today: हबीबपुर दुष्कर्म कांड में तनजीर सुनाई जाएगी सजा, जानिए किन खबरों में रहेगी नजर

Events in Bhagalpur Today 3rd December भागलपुर में आज हबीबपुर दुष्कर्म कांड के दोषी तनजीर को सजा सुनाई जाएगी। 13 मई 2018 को किशोरी को बहला-फुसला कर घर बुला किया था गलत काम। अभियोजन की तरफ से छह गवाहों की गवाही कराई गई थी।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 09:57 AM (IST)
Events in Bhagalpur Today: हबीबपुर दुष्कर्म कांड में तनजीर सुनाई जाएगी सजा, जानिए किन खबरों में रहेगी नजर
Events in Bhagalpur Today 3rd December- जागरण डाट काम पर।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : पाक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने गुरुवार को हबीबपुर दुष्कर्म कांड में आरोपित मुहम्मद तनजीर को सुनवाई के दौरान दोषी करार दिया है। विशेष न्यायालय ने सजा सुनाने के लिए शुक्रवार का दिन तय कर दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए थे। सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ने मामले में छह गवाहों की गवाही कराई थी जिसके बाद मुकदमा फैसले की मुकाम तक पहुंचा।

loksabha election banner

मालूम हो कि हबीबपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म कांड बाद काफी घटना को लेकर काफी हंगामा बरपा था। तब पुलिस को तनाव कम करने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी थी। घटना की बाबत 13 मई 2018 को केस दर्ज कराया गया था। अभियुक्त तनजीर किशोरी को बहला-फुसला कर अपने घर ले आया था जहां उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया था।

दिव्यांग दिवस आज, सम्मानित किए जाएंगे पैरालिंपिक खिलाड़ी

विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को रेडक्रास भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जहां विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, दिव्यांगों के बीच सहाय उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। दिव्यांग सशक्तीकरण कोषांग की ओर से दिव्यांगों के बीच 96 ट्राय साइकिल, 10 व्हील चेयर, चार हियरिंग मशीन, सात छड़ी, 27 वैशाखी आदि वितरित किए जाएंगे।

दूसरी ओर पैरालिंपिक खिलाड़ी अर्चना कुमारी, संगीता कुमारी, विक्रम कुमार आदि को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लोकल लेवल कमेटी मेंबर सुचिता कुमारी और दिव्यांग सशक्तीकरण कोषांग की पूर्व सहायक निदेशक अन्नू कुमारी को भी सम्मानित किया जाएगा। दिव्यांग सशक्तीकरण कोषांग के सहायक निदेशक रूपेश कुमार ने कहा कि दिव्यांगों के सशक्तीकरण को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कोहरे को लेकर कई ट्रेनें रद

जागरण सवांददाता, भागलपुर : कोहरे की संभावना को देखते हुए कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है। मालदा टाउन आनंद विहार टर्मिनल शुक्रवार से तीन महीने के परिचालन रेलवे ने रद किया है। वहीं डाउन आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्प्रेस शनिवार को रद रहेगी। तिनसुकिया मेल एक दिसम्बर से रद है। विक्रमशिला और गरीब रथ गुरुवार को भागलपुर से रद रहेगी। विक्रमशिला डाउन 25 फरवरी तक बुधवार और शुक्रवार को रद रहेगी। गरीब रथ 23 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को रद रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.