Events in Bhagalpur Today, 20th January 2020, जानें भागलपुर में आज क्या हो रहा खास
Events in Bhagalpur Today. सोमवार 20th January 2020 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी।
Events in Bhagalpur Today. सोमवार 20th January 2020 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं।
गोशाला में आज से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा
सोमवार संध्या चार बजे से गोशाला प्रागंण में भजन, कीर्तन और प्रवचन की त्रिवेणी बहेगी। यहां 20 से 26 जनवरी तक शाम चार से रात्रि आठ बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया ने दी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा वाचन के लिए वृंदावन से कृष्ण प्रिया जी महाराज आ चुकी हैं। दोपहर एक बजे मंदरोजा स्थित खाटू मंदिर से कृष्णा प्रिया जी महाराज की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण को निकाली जाएगी। जिसमें श्रद्धालु महिलाएं, एनसीसी कैडेट व हाथी-घोड़े भी होंगे। सात दिवसीय कथा का विशेष प्रसारण नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से आस्था चैनल पर किया जाएगा। आयोजन में चांद झुनझुनवाला, ओमप्रकाश कनोडिया, अरुण झुनझुनवाला, बबलू शर्मा, शिव अग्रवाल, अनिल खेतान, अमर अग्रवाल एवं गोपाल भारती आदि लगे हुए हैं।
आज वालीबॉल राज्य जूनियर टीम का होगा ट्रायल
सैंडिस कंपाउंड वालीबॉल स्टेडियम में वालीबॉल राज्य जूनियर टीम का ट्रायल अब सोमवार को सुबह नौ बजे होगा। बिहार वालीबॉल संघ के महासचिव रामाशीष प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रायल रविवार को होना था। मानव शृंखला की वजह से इसकी तिथि आगे की गई। बिहार वालीबॉल संघ के कोचिंग सचिव नीलकमल राय ने बताया कि इस चयन शिविर में 18 वर्ष तक के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। बिहार वालीबॉल संघ के इवेंट सचिव अजय कुमार राय ने बताया कि खिलाडिय़ों को अपने साथ मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं विद्यालय प्रधान द्वारा प्रमाणित किया हुआ पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। सुबह 10 बजे के बाद खिलाडिय़ों का पंजीयन नहीं किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 26 से 31 जनवरी तक आंध्रप्रदेश के कडप्पा शहर में आयोजित होने वाली 46वीं राष्ट्रीय जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
आज शहर में रहेंगे बिहार डीजीपी : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे आज शहर में रहेंगे।
शोभायात्रा : गौशाला से 10 एवं श्रीमद्भागवत कथा 4 बजे
मिलन समारोह : मकर संक्राति पर आस्था विवाह भवन में 11 बजे, यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
योग शिविर : एसएम कॉलेज में 8 बजे से
समीक्षा बैठक : शिक्षा विभाग का डीआरडीए भवन में 12 बजे
गंगा महाआरती : कहलगांव चारोधाम घाट पर शिव प्रिया सेवा संघ समिति के द्वारा संध्या चार बजे गंगा महाआरती की जाएगी