Events in Bhagalpur Today, 06th October 2019, जानें भागलपुर में आज क्या हो रहा खास
Events in Bhagalpur Today. रविवार 06 अक्टूबर 2019 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं।
Events in Bhagalpur Today. रविवार 06 अक्टूबर 2019 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। आज भागलपुर के स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना दिवस मनाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में इसकी स्थापना की थी। डॉ केशव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रथम (आद्य) सरसंघचालक थे।
इस दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम का विजयादशमी उत्सव कहते हैं। इस दिन वद्य यंत्र के स्वर पर कदम से कदम मिलाते हुए गणवेशधारी स्वयंसेवक भागलपुर नगर में पथ संचलन करेंगे। इसके बाद संघ के किसी अधिकारी का बौद्धिक होगा। बौद्धिक से पहले शस्त्र पूजन किया जाएगा। इस दौरान गणवेशधारी स्वयंसेवक शारीरिक प्रदर्शन करेंगे। सूर्यनमस्कार, दंड, नियुद्ध, आसन, योग आदि का सामूहिक प्रदर्शन होगा। मिठाईयां बांटी जाएंगी। सभी कार्यक्रम आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भागलपुर नगर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम है। पथ संचलन आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर से दोपहर ढाई बजे प्रस्थान करेगी। भागलपुर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर संचलन करते हुए सभी गणवेशधारी स्वयंसेवक पुन: आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर आएंगे। सायं 4:15 बजे यहां शस्त्र पूजन, शारीरिक प्रदर्शन और बौद्धिक होगा। यहां बता दें कि भागलपुर नगर में विजयादशमी उत्सव दुर्गा पूजा के आठ पूजा यानी अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। जिले के सभी प्रखंडों में यह उत्सव आयोजित किया जाता है, जो अपनी सुविधा के अनुसार दुर्गा पूजा के दस दिनों में किसी भी दिन मनाते हैं।
इसके अलावा दुर्गा पूजा का आयोजन यहां भव्य तरीके से किया जा रहा है। आज महाष्टमी है। दुर्गा देवी के दर्शन के लिए सभी श्रद्धालु आएंगे। देवी पूजा करेंगे। भागलपुर जिला देवीमय हो गया है। दुर्गा मंडप भी विशेष आयोजन किया गया है। कई कार्यक्रम होंगे।
जिले में आज आयोजित होने वाले कुछ कार्यक्रम इस प्रकार हैं
संतमत सत्संग : दो दिवसीय संतमत सत्संग, गुरुकुल इंटर स्कूल नाथनगर में सुबह 7 बजे से
अराधना : बरारी एनई रेलवे दुर्गा स्थान पर मां दुर्गा की पूजा सुबह 8 बजे
भोग : मानिक सरकार कालीबाड़ी दुर्गा स्थान में महाभोग का वितरण दोपहर एक बजे।
पथ संचलन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव को लेकर, आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में दोहपर ढाई बजे
बौद्धिक और शस्त्र पूजन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव को लेकर आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में सवा चार बजे
रामलीला : नाथनगर में रामलीला का मंचन शाम 7 बजे से ।