Move to Jagran APP

इंजीनियर के घर हो रहा था देह व्यापार, दो युवती और एक महिला सहित छह गिरफ्तार

भागलपुर में देह व्यापार कारोबार से लोगों की बैचनी बढ गई है। इस व्यापार की आढ में अपराध भी होने लगे हैं। इसी क्रम में पुलिस को इंजीनियर के घर देह व्यापार धंधा चलाने की सूचना मिली।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 11:08 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 11:08 PM (IST)
इंजीनियर के घर हो रहा था देह व्यापार, दो युवती और एक महिला सहित छह गिरफ्तार
इंजीनियर के घर हो रहा था देह व्यापार, दो युवती और एक महिला सहित छह गिरफ्तार

भागलपुर [जेएनएन]। चंडी प्रसाद लेन में गुरुवार को देह व्‍यापार चला रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। देह व्‍यापार इंजीनियर संजय कुमार सिन्हा के मकान चल रहा था। इसे मोजाहिदपुर के मारूफचक निवासी अनिल कुमार साह उर्फ बबलू साह ने किराये (पांच हजार रुपये महीने) पर लिया था। बबलू ही इस पूरे रैकट का सरगना बताया जा रहा है। वह पहले भी देह व्‍यापार चलाने के एक मामले में आरोपित है।

loksabha election banner

बबलू के अलावा जोगसर थाना पुलिस ने उसके बेटे सोनू, विवेक कुमार (मोहद्दीनगर, बबरगंज), महिला (45 वर्ष) और दो युवतियों (18 और 33 वर्ष) को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने बताया कि घटनास्थल से 13 सीलयुक्त और छह प्रयोग किए कंडोम, विदेशी शराब की तीन खाली बोतलें, सात मोबाइल, 8745 रुपये, तीन डिब्बा सिगरेट, बैंक लेनदेन की छह पर्चियां बरामद की है। गिरफ्तार में से चार लोग शराब के नशे में थे। इन्हें जेल भेज दिया। शेष दो युवतियों की काउंसिलिंग की जाएगी।

एसएसपी की सूचना पर गठित टीम ने की कार्रवाई

बबलू साह पूर्व में इशाकचक में पकड़े गए देह व्‍यापार का मुख्य आरोपित है। वह उस मामले में फरार चल रहा था। जोगसर में वह धंधा कर रहा था। इसकी सूचना एसएसपी आशीष भारती को मिली। तब उन्होंने डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। डीएसपी ने दो टीम बनाकर इशाकचक इंस्पेक्टर राम एकबाल यादव, कोतवाली इंस्पेक्टर केदारनाथ सिंह, महिला थानेदार स्वयं प्रभा, जोगसर प्रभारी राजनंदन कुमार के साथ जोगसर में संजय सिन्हा के मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की तो वहां से सभी लोग पकड़े गए।

पश्चिम बंगाल और स्थानीय लड़कियां हैं शामिल

पुलिस की गिरफ्त में आई तीन में से एक महिला और युवती स्थानीय है जबकि एक युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। महिला बबलू साह के साथ दलाली का काम करती है। पुलिस ने सभी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई जिसमें बबलू साह, विवेक कुमार, सोनू और बंगाल की युवती शराब के नशे में पाई गई। पुलिस ने जरूर प्रक्रिया के बाद चारों को जेल भेज दिया है। महिला और युवती काउंसिलिंग के लिए भेजा है। बबलू के मुताबिक वह महिला को पत्नी बता किराए के मकान में रह रहा था। महिला अपने पति को छोड़ चुकी है।

झारखंड के बोकारो की वीणा मैडम और पंकज उपलब्ध कराता है लड़कियां

बबलू ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसे झारखंड के बोकारो निवासी वीणा मैडम एवं पंकज और आसनसोल का मानस दत्ता समेत दादा नाम से प्रचलित व्यक्ति लड़कियां उपलब्ध कराता था। उसके संबंध कई राज्यों के देह व्‍यपार धंधे से है। पुलिस दिए बयान के सत्यता का पता कर रही है। वहीं पुलिस को उसके पास से कई मोबाइल नंबर मिले हैं। बबलू ने कहा कि वह लड़कियों को कहां कहां भेजता था या उसके कौन कौन से ग्राहक थे। इसकी जानकारी उसके मोबाइल में है। यदि पुलिस जांच कर ले तो इसका पर्दाफाश हो जाएगा।

हर तबके के लोगों को बबलू साह उपलब्ध कराता था लड़कियां

जोगसर में पकड़े गए देह व्यापार धंधे के सरगना अनिल कुमार साह उर्फ बबलू साह ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। उसने बताया है कि जिले में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर सेक्स रैकेट चल रहे हैं। उसने पीरपैंती, बांका के रजौन, तिलकामांझी और इशाकचक में रहने वाली कई औरतों और लड़कियों के नाम बताए हैं जो इस धंधे में एजेंट हैं। पुलिस बबलू का बयान दर्ज कर जांच में जुट गई है। एसएसपी आशीष भारती ने मामले में जांच की जिम्मेदारी सिटी डीएसपी राजवंश सिंह को दी है।

विक्की पासवान के पकड़ाने के बाद इशाकचक में उजागर हुआ था गोरखधंधा 

छह जून को पुलिस ने एसयूवी गाड़ी से रेलवे कॉलोनी बरारी के विक्की कुमार पासवान, खंजरपुर के सुबोध पासवान और सुरखीकल के फंटूस तांती को एक लड़की के साथ गिरफ्तार किया था। इसमें पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास था। इस गिरफ्तारी के बाद ही इशाकचक स्थित अधिवक्ता राजेश सहाय के मकान में चल रहा सेक्स रैकेट उजागर हुआ था। इसका संचालक बबलू साह था। किराए के मकान में सेक्स रैकेट चला रहा था। इस मामले में वह फरार था।

लड़की नहीं दी तो पकड़वा दिया

बबलू साह ने इशाकचक इलाके के किसी मोनू नाम के लड़के के बारे में बताया कि उससे ही उसका विवाद था। इस कारण उसने पकड़वा दिया। मोनू का लड़का छोटू कुछ ही देर पहले उसके फ्लैट से रुपये लेकर निकला था। पुलिस मोनू और छोटू नाम के बारे में पता लगा रही है कि कहीं इस धंधे में उसकी भूमिका भी तो नहीं है। उसने मिरजानहाट के कारू समेत बोकारो के कई लड़कियों और एजेंटों का नाम बताया। जो इस धंधे में लिप्त है।

मोबाइल डिटेल खंगाल लीजिए मिल जाएगी जानकारी

पुलिस को बबलू ने कहा कि उसके मोबाइल और कॉल डिटेल में सारी जानकारियां हैं। उसने बताया कि उसके ग्राहक हर वर्ग के लोग हैं। वह एक बार में उनसे तीन हजार से 35 सौ रुपये तक वसूल करता था। इसके बदले वह ग्राहकों को शक्ति वर्धक दवाइयां, शराब समेत अन्य लग्जरी सामान उपलब्ध कराता था। फ्लैट में छापेमारी के दौरान उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाइंया भी पुलिस ने बरामद की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.