बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था चौपट
रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बड़े भाई के 15 साल एवं मंझले भाई के 15 साल के कार्यकाल में क्या विकास हुआ है यह आप सब देख चूके है। बिहार में आज भी स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था चौपट है। बेरोजगारी की समस्या से आम जनता त्राहिमाम है।
भागलपुर। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बड़े भाई के 15 साल एवं मंझले भाई के 15 साल के कार्यकाल में क्या विकास हुआ है, यह आप सब देख चूके है। बिहार में आज भी स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था चौपट है। बेरोजगारी की समस्या से आम जनता त्राहिमाम है।
मंगलवार को शाहकुंड स्थित केएल उच्च विद्यालय नारायणपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुशवाहा ने कहा कि बिहार के लोग रोजगार के लिए अन्य प्रदेश में पलायन करने को मजबूर हैं। अन्य प्रदेशों के कामगार मजदूर रोजगार के लिए बिहार नहीं आते हैं, क्योंकि अन्य प्रदेश में रोजगार के लिए कल कारखाने की समुचित व्यवस्था है। बिहार में नीतीश कुमार के शासन काल में उद्योग को बढ़ावा देने का सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया, जबकि उनमें क्षमता थी। नीतीश कुमार ने अपनी क्षमता का उपयोग न करके भाजपा के सामने नतमस्तक हो गए हैं। इस कारण प्रदेश में शिक्षा की व्यवस्था चौपट है। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। भष्टाचार का बोलबाला है। इसलिए इस बार आप जनता भाई-भतीजावाद को छोड़कर अपने नौनिहालों के भविष्य को देखते हुए मतदान करें। इस बार उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका दें।