विधानसभा चुनाव को लेकर 20 कोषांगों का गठन
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने 20 कोषांगों का गठन किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 08:37 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 08:37 AM (IST)
भागलपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने 20 कोषांगों का गठन किया है। सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ एक नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं।
कोषांगों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर देने का निर्देश दिया गया है। कोषांगों में छह से लेकर 27 कर्मचारियों को भी रखा गया है। सबसे अधिक संख्या वाहन कोषांग में हैं। 27 अधिकारियों व कर्मचारियों को इस विभाग में रखा गया है। वरीय प्रभार में नगर आयुक्त को रखा गया है। जबकि नोडल अधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी को बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें