Move to Jagran APP

दियारा इलाके से आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई, पांच गिरफ्तार Munger News

मुंगेर पुलिस ने दियारा इलाके में छापामारी कर आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान हथियार बनाते पांच आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 03:17 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 03:55 PM (IST)
दियारा इलाके से आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई, पांच गिरफ्तार Munger News
दियारा इलाके से आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई, पांच गिरफ्तार Munger News

मुंगेर, जेएनएन। अवैध हथियार और निर्माण के खिलाफ एसपी लिपी सिंह ने मुहिम छेड़ दी है। गुरुवार को दूसरे दिन मुंगेर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। मुंगेर पुलिस ने दियारा इलाके में छापामारी कर आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान हथियार बनाते पांच आरोपित को गिरफ्तार किया गया। जबकि, दो भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया।

loksabha election banner

एसपी लिपी सिंह ने बताया कि बुधवार की देर संध्या गुप्त सूचना मिली कि गंगा दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार का निर्माण हो रहा है। इस सूचना के बाद एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर स्पेशल सेल और मुफस्सिल थाना पुलिस को दियारा इलाके में छापामारी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने टीकापुर दियारा इलाके में छापामारी कर आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार का निर्माण करते पांच आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित खगड़िया जिला के मथार दियारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर के रवि यादव और मनोज यादव भाग निकलने में सफल रहा।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम : अशोक यादव, शंभू यादव, चंदन यादव, धनराज यादव और शैलेश यादव

रवि और मनोज के नेतृत्व में बन रहा था अवैध हथियार : एसपी लिपी सिंह ने कहा कि टीकारामपुर दियारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन रवि यादव और मनोज यादव के नेतृत्व में किया जा रहा था। रवि और मनोज ही हथियार का निर्माण कराते थे। हथियार निर्माण के बाद बेगूृसराय और खगड़िया जिला में बिक्री की जाती थी। एसपी ने कहा कि अवैध मिनी गन फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। रवि और मनोज की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। छापामारी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मुंगेर पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद सामानों की सूची

लांग बैरल अर्ध निर्मित कट्टा-01, शॉर्ट बैरल अर्ध निर्मित कट्टा-01, बेस मशीन-8, कट्टा फ्रेम-4, कट्टा बैरल-8, ड्रिल मशीन-1, रेती-8, हथौड़ी-8, आरी फ्रेम-04, ट्रिगर-07, भट्ठी-01, आठ एमएम खोखा-04, टोपन-01, टिमर-02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.