Move to Jagran APP

कुशल संगठनकर्ता थे अनंत कुमार : चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि अनंत कुमार कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने अनंत कुमार के निधन पर शोक जताया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:08 AM (IST)
कुशल संगठनकर्ता थे अनंत कुमार : चौबे
कुशल संगठनकर्ता थे अनंत कुमार : चौबे

भागलपुर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि अनंत कुमार कुशल संगठनकर्ता थे। अनंत के निधन पर चौबे ने शोक जताया है। चौबे ने कहा कि वे अंत्येष्टि में भाग लेने मंगलवार को बेंगलुरु जाएंगे। इस वजह से उन्होंने छठ पर भागलपुर का कार्यक्रम रद कर दिया है। चौबे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से ही उनसे निकट का संबंध था। उधर, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कहा कि निधन से देश और पार्टी को क्षति हुई है।

prime article banner

जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि देश ने ऊर्जावान व्यक्तित्व को खो दिया है। कुमार लंबे समय तक कर्नाटक प्रात के संगठन मंत्री थे। 1996 से लगातार बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सासद थे और केंद्र में रसायन व उर्वरक तथा संसदीय कार्य मंत्री थे। उनके निधन पर लोकसभा पालक हरवंश मनी सिंह, अर्जित चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंटी यादव, अभिनव कुमार, अभय बर्मन, विजय सिंह कुशवाहा, सरस्वती कुमार, मुकेश सिंह, संतोष कुमार, कन्हाई मंडल, दिलीप निराला, प्रो किरण सिंह, सोनू घोष, गुड्डू शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर, राजकुमार सिंह, पवन मिश्रा, जिला मंत्री विपुल सिंह, भरत साह, लोकसभा मीडिया प्रभारी रोशन सिंह ने शोक व्यक्त किया। विजय मित्र नगर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनंत के निधन से पार्टी को गहरा धक्का लगा है। अध्यक्ष सुधीर भगत, उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता, प्रदीप जैन, महामंत्री राजेश टंडन सहित महेश शर्मा, राजेश कुमार, अभय कुमार घोष, सौरभ, हेमंत कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश सिंह, विनय कुमार सिन्हा और दीपक कुमार ने शोक व्यक्त किया है। वाणिज्य मंच की ओर से लालू शर्मा ने निधन पर शोक प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.