Move to Jagran APP

हमेशा करें शाकाहारी भोजन, चिकित्सक बता रहे... क्यों है मांसाहारी भोजन नुकसानदायक Bhagalpur News

मांसाहारी भोजन से गैस होने की संभावना ज्यादा रहती है। वहीं किडनी में स्टोन होने का खतरा रहता है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 09:27 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 09:27 AM (IST)
हमेशा करें शाकाहारी भोजन, चिकित्सक बता रहे... क्यों है मांसाहारी भोजन नुकसानदायक Bhagalpur News
हमेशा करें शाकाहारी भोजन, चिकित्सक बता रहे... क्यों है मांसाहारी भोजन नुकसानदायक Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। दैनिक जागरण कार्यालय में प्रश्न पहर में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के सर्जरी विभाग में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेपी सिन्हा ने पाठकों के सवालों का समाधान किया। उन्होंने कहा कि शाकाहारी भोजन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मांसाहारी भोजन से गैस होने की संभावना ज्यादा रहती है। वहीं, किडनी में स्टोन होने का खतरा रहता है। प्रतिदिन तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए। जो शरीर में कैल्शियम जमा होने नहीं देता है। ज्यादा तैलीय खाद्य पदार्थ का सेवन करने से मोटापा की संभावना बनी रहती है। मौसमी और रेशेदार फलों का सेवन करने से कब्ज नहीं होता है।

loksabha election banner

प्रश्न : एक वर्ष से बवासीर है। शौच के रास्ते में मांस ज्यादा बढ़ गया है। शौच के साथ खून आता है। -पूजा देवी, पूर्णिया

वादी बवासीर है, इसमें भी कभी-कभी शौच के साथ खून आता है। कब्ज नहीं रहे, इसके लिए प्रतिदिन कम से कम चार लीटर पानी पीना चाहिए। रेशेदारफल, अंकुरत चना का सेवन करें। मैदा से बने खाद्य पदार्थ और मांस का सेवन नहीं करें। टब में हल्का गर्म पानी रखकर सेंकने से भी आराम मिलेगा।

प्रश्न : बवासीर का ऑपरेशन लेजर से संभव और लाभदायक होता है। - संजय सिंह, पीरपैंती

लेजर से बवासीर का ऑपरेशन करना आसान है। ऑपरेशन में आधे घंटे लगते हैं।

प्रश्न : पिताजी की उम्र 58 वर्ष है। बवासीर का ऑपरेशन पांच वर्ष पूर्व हुआ था। फिर से बवासीर हो गया है। शौच के रास्ते में सूजन है, कब्जियत भी है। - राजेश कुमार, बांका

अस्पताल में जांच करवा लें। हो सकता है कोई और बीमारी हो।

प्रश्न : हार्निया होने की पहचान क्या है। - एसएस रजक, भीखनपुर

पेट से आंत के बीच अंडकोष में सूजन हो जाता है। इसमें दर्द होता है। अचानक भारी सामान उठाने से भी हार्निया नीचे आ जाता है। ऑपरेशन ही उपाय है।

प्रश्न : प्रोस्टेड का ऑपरेशन कराए थे। लेकिन पेशाब खुलकर नहीं हो रहा है। - प्रहल्लाद प्रसाद, सबौर

कभी-कभी ऑपरेशन के बाद भी मांस बढऩे लगता हे। इससे पेशाब धीरे-धीरे होता है। जांच करवा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.